MP में निकलेंगी संत रविदास मंदिर निर्माण यात्राएं, एक मुट्ठी मिट्टी और नदियों का जल लेकर पहुंचेंगी सागर
मध्य प्रदेश के सागर में संत रविदास महाराज का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। सरकार करीब 100 करोड़ की लागत से मंदिर निर्माण करा रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश से मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित किया जाएग। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से यात्राएं निकाली जाएंगी जो 10-11 अगस्त को सागर पहुंचेगी।

यह यात्रा मध्य प्रदेश के 50 जिलों को कवर करते हुए सागर में 10-11 अगस्त को पहुंचेगी। सागर जिले में इसका समापन होगा। यात्रा मे संत रविदास जी का चित्र, पादुकोण एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियां भी उल्लेखित होंगी।
संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा में एक मुट्ठी मिट्टी व नदियों का जल एकत्रित किया जाएगा। गांव-गांव प्रत्येक बस्ती से इस यात्रा को निकाला जाएगा। यात्रा में सभी लोग शामिल होंगे। संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा के सफल संचालन हेतु प्रदेश स्तर पर एक संचालन कमेटी बनाई जाएगी। इसके साथ ही जिला स्तर पर भी कमेटी बनाई जाएगी। इसी तरह विधानसभा स्तर पर एक टोली भी बनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सागर जिले के बड़तूमा में संत रविदास का मंदिर निर्माण होना है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके है।












Click it and Unblock the Notifications