Sagar News: बहन की शादी में गिफ्ट देना था, पिता ने 50 हजार नहीं दिए तो जीवनभर का दर्द दे गया
सागर के सुरखी थाना इलाके में बिदवास गांव में एक भाई ने महज इसलिए जान दे दी, क्योंकि वह उसे गिफ्ट देना चाहता था और पिता ने उसे 50 हजार देने से इंकार कर दिया था। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

सुरखी थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बिदवास गांव निवासी धनीराम पटेल की बेटी की शादी 26 मई की है। शादी के पहले होने वाले लगन उत्सव वगैरह के कार्यक्रम हो चुके हैं। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थी। धनीराम के तीन बेटे और एक छोटी बेटी है। शनिवार की सुबह धनिराम का बड़े बेटे नर्मदा ने पिता से छोटी बहन को विवाह में और सामान देने के लिए 50 हजार रुपए मांगे, जिस पर धनी राम ने मना कर दिया। आक्रोषित नर्मदा प्रसाद ने पिता को मरने की धमकी भी दी, जिसे पिता ने गंभीरता से नहीं लिया। शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के कमरे में पिता ने फंदे पर लटके नर्मदा को तड़पता देखा और तुरंत रस्सी को कटाकर उसे नीचे उतारा। नर्मदा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे बीएमसी रेफर कर दिया।
Recommended Video
बीएमसी में इलाज के दौरान नर्मदा की मौत हो गई। पिता धनीराम ने बताया कि बचपन से ही नर्मदा जिद्दी स्वभाव का था, लेकिन पिता ने बेटे द्वारा आत्महत्या करने की बात कभी नहीं सोची थी। रविवार को शव का पीएम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications