Sagar: घोड़ी चढ़ने से पहले दूल्हे के घर पहुंच गई पुलिस, एक दिन में 7 नाबालिग विवाह रुकवाए
सागर जिले में नाबालिग विवाह रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने एक दिन में सागर के आसपास के गांवों में पहुंचकर 7 नाबालिग जोड़ों के विवाह रुकवाए हैं।

नाबालिग विवाह को लेकर पुलिस व चाइल्ड लाइन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन में 7 नाबालिग विवाह रुकवाए हैं। अमूमन हर जगह दूल्हा-दुल्हन के परिजन पुलिस टीम से बहसबाजी और विवाह के लिए अड़े थे, कहीं समझाइश तो कहीं पुलिसिया अंदाज दिखाया तो लोग माने। एक जगह तो दूल्हा घोड़ी पर चढ़ने वाला था, उसके पहले पुलिस पहुंच गई।
सागर में विशेष किशोर पुलिस इकाई और चाइल्ड लाइन की टीम ने एक ही दिन में 7 बाल विवाह रुकवाए हैं। मंडप में पहुंचकर टीम ने फेरे रुकवाए और बच्चों के बालिग होने तक विवाह को स्थगित कराया। दरअसल पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मझगंवा में बाल विवाह कराया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो लड़की के घर बारात तक आ चुकी थी। पुलिस को देखते ही मंडप और शादी घर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दुल्हा-दुल्हन के दस्तावेज देखे तो उनकी उम्र शादी की कानूनी उम्र से कम थी, इसलिए विवाह रुकवा दिए गए।
Recommended Video

मझगवां में ही 3 और नाबालिग विवाह होने की सूचना पर टीम एक-एक कर सभी मंडप में पहुंची थी। मझगंवा गांव में एक दिन में 4 नाबालिग के विवाह रुकवाए गए तो नरयावली थाना इलाके के टीला बुजुर्ग में नाबालिग विवाह रुकवाए। शुक्रवार को टीम ने ऐसे 7 मंडप में पहुंचकर कार्रवाई कर परिजन को समझाइश दी है।












Click it and Unblock the Notifications