Sagar: पुलिस पर मधुमक्खियों का हमला, एंबुलेंस के ड्राइवर ने साइलेंसर से धुंआ कर बचाई जान
सागर में 10वीं बटालियन के 2 जवान परेड के लिए जा रहे थे, इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए और जवानों को एंबुलेंस के साइलेंसर से धुंआ करके बचाया जा सका।

Madhya Pradesh के सागर में मकरोनिया स्थित 10वीं बटालियन में परेड के लिए निकले दो जवानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। जवान पीटीएस से पैदल ग्राउंड की तरफ जा रहे थे। मधुमक्खियों की तादाद इतनी ज्यादा थी कि पुलिस जवानों को संभलने या भागने तक का मौका नहीं मिला। एक जवान ने कंबल से चेहरा ढंपकर बचन का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों कंबल के ऊपर चिपक गई। बाद में पास ही मौजूद एंबुलेंस के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस के साइलेंस से जवानों पर धुंआ किया तक कहीं जाकर मधुमक्खियों के चंगुल से पुलिस जवान बच सके।

Recommended Video
कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस जवान पाल ने मधुमक्खियों से बचने कंबल ओढ़ लिया था, बावजूद इसके सैकड़ों मक्खियां कंबल के ऊपर चिपक गई थी। इस स्थिति में कोई भी उनके पास नहीं जा रहा था। तब ड्राइवर यादव ने तरकीब निकाली वह अपनी एंबुलेंस को हेड कांस्टेबल पाल के पास पहुंच गए वहां उन्होंने गाड़ी का साइलेंसर उनकी तरफ कर बार-बार एक्सीलेटर लिया, इससे ज्यादा मात्रा में धुआं निकला और मक्खियां वहां से भाग गईं।
मधुमक्खियों के हमले का कारण अज्ञात
पीटीएस की डीएसपी डॉ. ऋतु उपाध्याय ने बताया कि हेड कांस्टेबल पाल पीटीएस के नए रिक्रूट्स की परेड कराने अपने घर से निकले थे। तभी उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मक्खियां इतनी आक्रोशित थी कि उन्होंने पास ही निगरानी तंबू के बाहर तैनात गजेंद्र को भी अपने चपेट में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications