Sagar News: पुलिस लिखी स्कार्पियों ने बाइक-स्कूटी को मारी टक्कर, कांग्रेस नेता सहित 3 की मौत
सागर के मकरोनिया इलाके में शनिवार को ओवर ब्रिज पर पुलिस लिखी, हूटर लगी स्कार्पियों ने एक बाइक व स्कूटी को टक्कर मार दी। एक युवक ओवरब्रिज से नीचे गिरा और दम तोड़ दिया। एक कांग्रेस नेता सहित कुल तीन की हादसे में जान चली गई

मध्य प्रदेश के सागर में मकरोनिया से बहेरिया को जोड़ने वाले ओवर ब्रिज पर एक ग्वालियर पाॅसिंग स्कार्पियो वाहन, जिस पर पुलिस लिखा था व दो हूटर लगे हुए हैं, उसने आगे जा रहे दो मोटर साइकल सवार और एक स्कूटी पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति ओवर ब्रिज से उछलकर करीब 50 फीट नीचे साइड की सड़क पर गिरा जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोगों में से एक व्यक्ति ने घटना स्थल पर तो कांग्रेस नेता व समाजसेवी प्रदीप जैन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Recommended Video
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात मकरोनिया की तरफ से ग्वालियर पाॅसिग स्कार्पियो जा रही थी। बहेरिया की ओर से बाइक और स्कूटी सवार सिटी मकरोनिया की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही स्कार्पियों क्रमांक एमपी 07 सीई 3468 ने तेज रफ्तार में ब्रिज के ऊपर बाइक को ओवर टेक किया। तभी सामने आ रहे स्कूटी से कार टकरा कर अनियंत्रित हो गई और साइड से जा रही बाइक पर लगी, जिससे बाइक में सवार चालक ब्रिज के नीचे जा गिरा। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार कांग्रेस नेता व समाजसेवी प्रदीप कुमार जैन, निवासी इतवारा बाजार सागर को भी गंभीर चोटें आई।
इस हादसे में कमोद कुर्मी बरोदा ग्राम थाना जैसीनगर और तखत सिंह लोधी, निवासी खडेराभान, सानौधा की मौत हो गई। प्रदीप जैन को पास ही अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाके दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के ड्राइवर को हिरासत में लेकर स्कार्पियों वाहन को थाने में रखवा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications