Sagar News: मंत्री के भतीजे के ढाबे का हल्ला, जबकि सागर हाईवे पर टपरे में जमा था जुआ फड़, दबोचे गए 21 जुआरियों
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में करोड़ों के जुआ फड़ की खबर को लेकर जमकर बमचक मची। हवा उड़ी कि हाईवे स्थित एक ढाबे में हाईप्रोफाइल जुआरियों का फड़ जमा था और करोड़ों रुपये की जब्ती के साथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई हैं।
लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। 'कौआ कान ले गया' कहावत की तर्ज पर जब पुलिस के आला-अफसरों के जब फोन घनघनाना शुरू हुए तो इस मामले में पुलिस को सफाई देने मजबूर होना पड़ा।
एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के ढाबे में पुलिस कार्रवाई की खबर भ्रामक हैं। पुलिस ने कार्रवाई जरुर की लेकिन जगह ढाबा नहीं, बल्कि उसके पास एक टपरे के नीचे छापा मारा गया था। जहां से 21 जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते अरेस्ट किया गया।

एसपी ने पूर्व मंत्री के भतीजे के ढाबे में किसी भी तरह की कार्रवाई और पांच करोड़ नकद जब्ती की खबर को सिरे से खारिज किया है। वास्तव में जिस जगह पर पुलिस की रेड हुई वहां से 2 लाख 92 हजार 810 रुपये नकद बरामद हुए। सभी के खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत एक्शन लिया गया हैं। किसके संरक्षण में यहां जुआ फड़ संचालित था, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा हैं।
कई किलोमीटर दूर से जुआ खेलने आए थे जुआरी
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी सागर के अलावा गढ़ाकोटा, बांदरी और आसपास के रहने वाले हैं। चूंकि फोरलेन होने के कारण जुआरियों को टपरानुमा शेड सुरक्षित जान पड़ा तो वही फड़ जमा लिया। कार्रवाई में पुलिस ने जुआरी नीरज पिता परषोत्तम कोरी उम्र 32 साल निवासी काकागंज, सानू पिता मो. मुख्तार उम्र 32 साल निवासी सदर कैंट, रामपाल पिता इमरत बुन्देला उम्र 30 साल निवासी पिठोरिया, मोहरी अवरार पिता गुलमोहम्मद उम्र 27 साल निवासी दयानंद वार्ड, मिन्टू उर्फ विनेश पिता विनोद केसरवानी उम्र 40 जवाहरगंज वार्ड, शंभू पिता स्व रामचरण सोनी उम्र 40 साल निवासी चकरा घाट, रितिक पिता सीताराम राय उम्र 28 साल निवासी मकोरनिया, अभिषेक पिता धनीराम तिवारी उम्र 33 साल निवासी बंड़ा, शाकिब पिता शकील मकरानी उम्र 28 साल निवासी कजलीवन मैदान कैंट, प्रवीण पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 36 साल निवासी सेमरा, राहुल पिता मोहन नामदेव उम्र 20 निवासी बंडा, अमित पिता काशीराम कुर्मी उम्र 31 साल निवासी चनौआ, राजा पिता बलक सिंह उम्र 50 साल निवासी बादरी, शमीम पिता गफ्फार खान उम्र 40 साल निवासी रहली, शुभम पिता श्याम नामदेश उम्र 23 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी, वकील पिता छोटे खान उम्र 36 साल निवासी पिठोरिया, 17 सौरभ पिता मुकेश पटेल उम्र 28 साल निवासी गोपालगंज, हरीश पिता धनसींग कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी तुलसी नगर, नीतेश पिता बलराम उम्र 28 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी, बिक्की उर्फ सुधीर पिता स्व हरीनारायण सेन उम्र 36 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी, 21 ताहिर बक्श करीम उम्र 52 साल निवासी राम वार्ड गढ़ाकोटा को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications