Sagar news: ऑनलाइन ठगी शातिर बदमाश चढ़ा सागर पुलिस के हत्थे, खंगाली जा रही अब कुंडली
Sagar news: मध्य प्रदेश के सागर में ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को मकरोनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है,दरअसल मकरोनिया के रजाखेड़ी क्षेत्र में एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करने वाले भूपेंद्र चौधरी ने मकरोनिया थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद मकरोनिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र लोधी निवासी फुटेरा कला दमोह को दबोच लिया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी और भी कई दुकानदारों को ठगी का शिकार बना चुका है।
आरोपी सागर के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में कहां-कहां ठगी की वारदातें की हैं। जानकारी हासिल की जा रही है। जिस ढंग से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया, उसने ऐसा करना कहां से सीखा, इस सिलिसले में भी पूछताछ हो रही हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications