Sagar news: 'सिर मुड़ाते ही पड़े ओले’, बीना से हारे बीजेपी प्रत्याशी महेश राय को नोटिस, लगाए थे भीतरघात के आरोप
Sagar news: एक तो चुनाव हारे, ऊपर से मीडिया के सामने पार्टी नेताओं के खिलाफ ही आग उगलने लगे। कुछ यही मध्य प्रदेश सागर जिले के बीना से चुनाव हारने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक महेश राय ने किया। जिससे संगठन बेहद खफा है।
महेश राय ने मीडिया में बयान दिया था, उनकी हार पार्टी के ही कुछ अपने नेताओं के भीतरघात की वजह से हुई। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिससे जनता के बीच अलग तरह का संदेश भी पहुंचा।

अब प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने विधायक महेश राय को एक पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने लिखा कि आपने विधानसभा में होने वाली पराजय के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता सहित अन्य नेताओ पर गंभीर आरोप लगाए। जो उचित मंच नही है,साथ ही पत्र में लिखा था की आप पूर्व विधायक है इसलिए आप पार्टी के व्यवस्था और अनुशासन भली भांति जानते है।
साथ ही पत्र में लिखा है कि चुनाव संबंधी विषय और आपके साथ हुए असहयोग और भीतरघात की जानकारी तथ्यों, प्रमाणों सहित आप पार्टी के समक्ष रख सकते थे जो उचित था, लेकिन आपने ऐसा नही किया। आपके द्वारा सार्वजनिक रूप से पत्रकार वार्ता करके बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित नेताओ की छबि आघात पहुंचाया है जो उचित नही है। अतः पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर स्पष्ट करे की क्यों न आपके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications