Sagar News: सब्जी मंडी की दुकान से 300 किलो लहसुन की चोरी, अदरक भी ले गए चोर
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर नहीं बल्कि तेजी से महंगी हो रही लहसुन पर हाथ साफ कर दिया है। इतना ही नहीं चोरों ने अदरक भी चोरी कर ली। इन दिनों लहसुन का दाम आसमान छू रहा है। फिलहाल सब्जी की चोरी से व्यापारियों में खासी नाराजगी है।
घटना देवरी कला के कृषि उपज मंडी का है। यहां एक सब्जी व्यापारी की गोदाम की दीवाल में सेंध लगाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।सब्जी व्यापारी प्रताप सिंह लोधी ने बताया कि दुकान गोदाम का ताला खोलकर जब देखा तो गोदाम की पिछली दीवाल में होल करके अज्ञात चोरों ने करीब तीन कुंटल लहसुन और 20 किलो अदरक चुरा लिया है। जिसकी बाजारू कीमत करीब 70 हजार रुपए आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि किसान का माल बिक्री के लिए गोदाम में रखा रहता है। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया व्यापारी ने कहा कि मंडी में चौकीदार होने के बावजूद भी गोदाम में सुरक्षित सामान सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने बताया कि मंडी परिसर में आए दिन चोरी की वारदात होती रहती हैं। संबंध में मंडी कर्मचारियों को कहना है कि चोरों ने मंडी परिसर की बाउंड्री बाल ध्वस्त कर दी है। कई जगह तोड़फोड़ कर दी है। बार-बार सुधरवाया जाता है फिर भी वह क्षतिग्रस्त कर देते हैं। चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
खुले बाजार में इन दिनों लहसुन की कीमत 1100 रुपये तक पहुंच गई है, जिसके चलते लहसुन की डिमांड भी बढ़ गई है। चोरों ने गोदाम पर धावा बोलकर 300 किलो लहसुन, अदरक भी चोरी कर लिया। चोरी किए गए लहसुन की कीमत लगभग 70 हज़ार रुपये बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications