Nauradehi: गोलियां चलने के बाद भागे सागौन माफिया, जंगल के अंदर वनकर्मियों से हुआ था सामना
नौरादेही के घने जंगलों में बीती रात वन अमले और सागौन माफिया का आमना-सामना हो गया। वन अमले ने घेरा और मामला मुठभेड़ तक पहुंच गया तो वन अमले ने फायर किए, जिससे डरकर वे लकड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए।

Nauradehi: में नौरादेही अभयारण्य के सीमावर्ती इलाकों में बसे गांव में सागौन तस्कर डेरा डाले हैं। ये रात के अंधेरे में कर्मचारियों के माध्यम से सागौन कटवाकर ले जाते हैं। बीती रात इनको वन अमले ने घेर लिया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जानकारी अनुसार सिंगपुर रेंज अंतर्गत पीपला बीट में वन अमले और इनके बीच आमना-सामना हो गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी माफिया भाग खड़े हुए। इस दौरान वन अमले ने बंदूक से तीन फायर भी किए थे।
नौरादेही वनमंडल कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार नौरादेही वन्य प्राणी अभयारण्य की सिंगपुर रेंज अंतर्गत पीपला बीट के जंगल में रविवार रात हथियार बंद लोग शिकार या लकड़ी चुराने की नियत से घूम रहे थे। जानकारी अनुसार तीन ऐसे अपराधी भी शामिल थे, जो बीते दिसंबर महीने में वन अमले पर हथियार से जानलेवा हमला भी कर चुके थे। सूचना के बाद अधिकारियों ने एक टीम गठित कर इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। टीम ने सिंगपुर रेंज में घेराबंदी की थी। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद रात के अंधेरे में कुछ लोगों के आने की आहट मिली थी। अंधेर में रास्ते पर ये लोग लकड़ी ले जा रहे थे।
वन माफिया को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग गए
वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ जैन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार बाद 4-5 लोग साइकिल से सामने से आ रहे थे। टॉर्च की रोशनी जलाकर जब इनको रोका गया तो इन्होंने अपनी साइकल और लकड़ी छोड़कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान अधिकारी सौरभ जैन ने तीन हवाई फायर भी किए ताकि अंधेरे में भागने से रोका जा सके, लेकिन अपराधी शातिर थे और घने जंगल में अंधेरे में गुम हो गए। वन अमले ने मौके से साइकिलें व लकड़ी जब्त की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों के दो दल थे, जिनमें एक दल पीछे-पीछे आ रहा था, जो शोर व फायर की आवाज सुनकर पीछे के पीछे ही फरार हो गया। ये सभी अपराधी नौरादेही रेंज के पास बसे कनकनटोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications