MP Assembly Election 2023: सागर जिले में 'खुरई' BJP का अभेद किला, विपक्ष विहीन प्रदेश की इकलौती सीट
MP Assembly Elections 2023: बुंदेलखंड में सागर जिले की खुरई विधानसभा सीट काफी चर्चित सीट मानी जाती है। वर्तमान में यहां से नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे यहां से 2013 फिर 2018 में विधायक बने थे। इसके पहले वे सुरखी से चुनाव जीत चुके हैं। बुंदेलखंड में खुरई विधानसभा को भाजपा का अभेद किला माना जा रहा है। यहां पर कांग्रेस के पास वर्तमान में भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मैदान में उतारने के लिए कोई प्रत्याशी तक नहीं है।

सागर जिले की खुरई विधानसभा 1951 से 2003 तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही है। इसके बाद यहां 2008 में कमलनाथ के खास सिपहसालार माने जाने वाले अरुणोदय चौबे चुनाव जीते थे। उसके बाद 2013 में फिर भाजपा से भूपेंद्र सिंह और कांग्रेस से अरुणोदय चौबे मैदान में उतरे और भूपेंद्र सिंह को विजय हासिल हुई। ठीक ऐसी ही परिस्थिति साल 2018 में बनी और तब से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह इस सीट पर काबिज हैं। इधर बीते साल राजनीतिक और पारिवारिक कारणों से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। यहां फिलहाल कांग्रेस का कोई नाम लेने वाला भी नजर नहीं आता है।
खुरई विधानसभा साल 2018 के चुनाव के आंकड़े
- भूपेन्द्र सिंह भाजपा 78,156
- अरुणोदय चौबे कांग्रेस 62,861
जीत का अंतर 15,295
इस विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 1,80 हजार से अधिक है।
खुरई विधानसभा सीट से कब कौन, किस पार्टी से विधायक बने
1962: नंद लाला परमचंद, कांग्रेस
1967: केएल चौधरी, जनसंघ
1972: लीलाधर, कांग्रेस
1977: रामप्रसाद, जनता पार्टी
1980: हरिशंकर अहिरवार, कांग्रेस
1985: मालती अरविंद कुमार, कांग्रेस
1990: धरमू राय, भाजपा
1993: धरमू राय, भाजपा
1998: धरमू राय, भाजपा
2003: धरमू राय, भाजपा
2008: अरूणोदय चौबे, कांग्रेस
2013: भूपेंद्र सिंह, भाजपा
2018 भूपेंद्र सिंह, भाजपा












Click it and Unblock the Notifications