गढ़ाकोटा की वर्ल्ड फेमस शादियां, 20 हजार बेटियों के धर्मपिता बने मंत्री भार्गव, गिनीज बुक में दर्ज है रिकॉर्ड
सागर जिले के गढ़ाकोटा रहस मेला मैदान में शनिवार कोा 2100 कन्याओं का एक साथ पाणिग्रहण संस्कार किया जाएगा। यहां व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। आयोजन में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश का सागर जिले में सामूहिक विवाह व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गढ़ाकोटा में आयोजित होने वाली शादियां देश-दुनिया में फेमस होती जा रही हैं। अब तक यहां 20 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह कराए जा चुके हैं तो शनिवार 11 मार्च को यहां 2100 कन्याओं के विवाह की वेदियां तैयार हो चुकी हैं। बता दें कि यहां की शादिया गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुकी हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव अब तक 20 हजार कन्याओं के धर्मपिता बनकर उनके हाथ पीले कर चुके हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत उनके विधानसभा क्षेत्र गढ़कोटा में यह सामूहिक विवाह सम्मलेन आयोजित किया जाता है। मंत्री भार्गव खुद को क्षेत्र की जिन बेटियों की शादी सम्मेलन से होती है, उनके धर्मपिता बताते हैं तो उनके बेटे अभिषेक भार्गव मुंहबोले भाई कहलाते हैं। भार्गव का पूरा परिवार सम्मेलन की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसमें उनकी पत्नी, बेटा, बहू और अन्य परिजन जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। बहू तो नववधुओं को हल्दी और मेहंदी की रस्में भी खुद ही करवा रही हैं।

20 सालों से अनवरत करा रहे सामूहिक विवाह सम्मेलन
गढ़ाकोटा में 11 मार्च 2023 को आयोजित होने वाला सामूहिक विवाह सम्मलेन 20 सालों से लगातार आयोजित हो रहा है। इसमें गढ़ाकोटा-रहली विधानसभा क्षेत्र की बेटियों के विवाह संपन्न कराए जाते हैं। बता दें कि मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने बेटे अभिषेक भार्गव का विवाह भी ऐसे ही सम्मेलन में कर मिसाल कायम की थी। शनिवार को इस आयोजन में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिरकत करेंगे। पूरा प्रशासन यहां की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications