Sagar News: फास्टैग रीचार्ज के नाम पर धोखाधड़ी, ईकेवायसी एप डाउनलोड किया और खाते से 2 लाख गायब
ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सागर के एक रिटायर्ड PWD कर्मचारी का है। फास्टैग रीचार्ज के लिए उन्होंने ईकेवासी एप डाउनलोड किया था, इसके माध्यम से उनके खाते से 2 लाख रुपए निकाल लिए गए।

PWD रिटायर्ड कर्मचारी के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले ठग ने 2 लाख रुपए की ठगी कर दी। फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर दीनानाथ मिश्रा के खाते से 2 लाख रुपए निकल गए। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन केवायसी के दौरान ठग का कॉल आया। जिसमें ठग ने खुद को फास्टैग कंपनी का अधिकारी बताकर झांसे में लिया। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 68 वर्षीय दीनानाथ मिश्रा निवासी पोद्दार कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरा डायबिटीज का इंदौर में इलाज चल रहा है। इसके लिए कार से इंदौर जाता रहता हूं। 13 अप्रैल को कार के फास्टैग में ई-केवायसी करने को चितौरा टोल पर बोला गया। इसके लिए मैं अपने दोस्त प्रमोद चंदेल के पास गया। ऑफिस में मैंने और प्रमोद ने मोबाइल से ऑनलाइन ई-केवायसी एप खोला। इसके तुरंत बाद मेरे मोबाइल पर 07735598328 व 08100295993 से कॉल आया।
Recommended Video
कॉल पर ठग ने खुद को फास्टैग कंपनी का अधिकारी बताते हुए मेरे कार का नंबर और मेरा मोबाइल नंबर मांगा और ऑनलाइन जानकारी भरवाई। इसके बाद 200 रुपए का यूपीआई के द्वारा रिचार्ज कराया। इसके बाद अलग-अलग तारीख को बैंक अकाउंट से 2 लाख रुपए की राशि कट गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications