Sagar News: चुनाव में मतपत्र फाड़े थे, भाजपा नेताओं को एक साल की जेल

सागर में करीब 8 साल पहले महापौर चुनाव के दौरान तहसीली स्थित एक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी से मारपीट करने व मतपत्र फाड़ने के मामले में भाजपा के दो नेताओं को एक साल की सजा सुनाई है।

Bjp leader sanjiv dube, shyam tiwari

भाजपा की राष्ट्रीय स्तर की कमेटी में सदस्य रहे वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव दुबे व सागर जिला भाजपा में महामंत्री श्याम तिवारी को सागर की कोर्ट ने एक-एक साल की कैद व 200-200 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इन दोनें नेताओं के खिलाफ गोपालगंज थाना इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर चुनाव के दौरान विवाद करने, मतपत्र फाड़ने और पीठासीन अधिकारी से मारपीट करने के आरोप लगे थे। लंबी सुनवाई व गवाही और साक्ष्यों के आधार पर दोनों नेताओं पर आरोप सिद्ध पाए गए थे।

कोर्ट में प्रस्तुत प्रकरण के अनुसार साल 2014 में नगर पालिका निगम सागर में महापौर पद के लिए उपचुनाव आयोजित किए गए थे। इसमें भाजपा प्रत्याशी पुष्पा शिल्पी भाजपा की प्रत्याशी थी, तो कांग्रेस ने इंदू चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। मतदान के दिन दोपहर में तहसीली इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा नेता संजीव दुबे और श्याम तिवारी पहुंचे थे। पुलिस की एफआईआर के अनुसार पीठासीन अधिकारी ने शिकायत में उल्लेख किया था कि इस मतदान केंद्र पर इन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान केंद्र पर मतदान प्रभावित करने का प्रयास किया था, जब इन्हें रोका गया तो इन्होंने मतपत्रों को फाड़ दिया और विवाद के दौरान पीठासीन अधिकारी से मारपीट भी की थी।

कोर्ट ने साक्ष्यों व गवाहों के बयानों में आरोप सत्य पाए

पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर इन दोनों के खिलाफ धारा 332, 353, 294 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। न्यायाधीश ने कोर्ट में प्रस्तुत साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर दोनों के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया। कोर्ट ने मतदान को प्रभावित करने और मतपत्र फाड़ने व मारपीट के मामले में संजीव दुबे और श्याम तिवारी को एक-एक साल की कैद व 2-2 सौ रुपए जुर्माना लगाया है। हालांकि कोर्ट ने इन दोनों को जमानत स्वीकार भी कर दी है। अब फैसले के खिलाफ दोनों नेता हायर कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+