कांग्रेस के जमाने में किसी के खाते में पैसा नहीं डाला गयाः भूपेंद्र सिंह
मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई के डबडेरा में सभा के दौरान कहा कि पीएम नरेंद्र मोदीने सबके खाते खुलवाकर पीएम आवास योजनाओं का पैसा खातों में डलवाया है। कांग्रेस शासन में कभी पैसा नहीं आया।

कांग्रेस ने कभी कभी गरीबों और किसानों के खाते नहीं खुलवाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले सबके खाते खुलवाए और फिर सबके खातों में रुपए डालना शुरू किए। कांग्रेस के जमाने में किसी के खाते में पैसा नहीं डाला जाता था। यह बात मंत्री भूपेंद्र सिंह में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
आजादी के 70 सालों बाद देश और मध्यप्रदेश में ऐसी सरकारें आईं हैं जो विकास के साथ-साथ गरीबों और किसानों के कल्याण के उद्देश्य को प्रमुखता देते हुए काम कर रही हैं। जितना फोकस संरचनात्मक समग्र विकास पर है उतना ही गरीब और किसान परिवारों केआर्थिक सशक्तिकरण पर है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां विकास कार्यों के भूमिपूजन समारोह में कही।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में किसी के खाते में पैसा नहीं डाला जाता था, इसलिए उन्होंने कभी गरीबों और किसानों के खाते नहीं खुलवाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले सबके खाते खुलवाए और फिर सबके खातों में रुपए डालना शुरू किए। इससे गरीबों और किसानों को ताकत मिली और वे देश की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से ले पा रहे हैं।

मंत्री सिंह ने बताया कि डबडेरा की सरकारी भूमि को आबादी घोषित किया गया है और अब यहां के आवासहीन रहवासियों को पट्टे वितरित होंगे ताकि उनके भी पीएम आवास बन सकें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि डबडेरा वार्ड में 286 पीएम आवास बन रहे हैं, शेष 481 हितग्राहियों की सूची भी शीघ्र स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ सबको होता है। यदि पीएम आवास बने हैं तो उसकी निर्माण प्रक्रिया से जुड़े कई व्यवसायों व कर्मकारों को लाभ होता है।
दिग्विजय सिंह पर बिना नाम लिए किया कटा
मंत्री सिंह ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस के एक नेता खुरई में सभा करने आए थे। विधानसभा क्षेत्र से कोई सभा में नहीं गया। नेता के साथ बाहर से आए सौ पचास लोगों ने सभा क, लेकिन उसमें भी एक कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य तुलाराम अहिरवार ने नेता को यह बता दिया कि सबकी कुटी तो खुरई में बन रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications