Sagar News: 13 साल की लड़की विवाह करने अड़ी, पुलिस ने दूल्हे की गारंटी ली, तब मानी
बाल विवाह रुकवाने पहुंची पुलिस संकट में फंस गई। 13 साल की दुल्हन ने पुलिस से लिखित में गारंटी ली कि 18 साल के होने तक दूल्हा कहीं और विवाह नहीं करेगा तो वह विवाह स्थगित करेगी, पुलिस ने लिखकर दिया, तब बाल विवाह रुका।

मध्य प्रदेश के सागर में एक 13 साल की लड़की खुद अपनी जिद और मर्जी से विवाह करने जा रही थी। उसने परिजन पर भी दबाव बनाया था। जब सूचना पर पुलिस मंदिर विवाह रुकवाने पहुंची तो दुल्हन ने पुलिस से लिखित में गारंटी ली कि दूल्हा उसका पांच साल इंतजार करेगा, कहीं और शादी नहीं करेगा! पुलिस की गारंटी के बाद विवाह रुका।
दरअसल सागर में पुलिस की किशारे इकाई व चाइल्ड लाइन की टीम को जिले के रानगिर मंदिर में बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। तब पुलिस पहुंची तो मौके पर अजीबो-गरीब स्थिति बन गई। दुल्हन 13 साल और दूल्हा 20 साल का था। परिजन ने बताया कि लड़की-लड़का खुद विवाह करने पर अड़े हैं, वे तो मना कर रहे थे। पुलिस ने समझाया तो लड़की बोली मैं खुद बड़ी हो गई हूं, अपनी जिंदगी का फैसला कर सकती हूं। पुलिस ने जब समझाया कि यदि तुमने शादी की तो दूल्हा जेल चला जाएगा।
दुल्हन पुलिस से बोली दूल्हे की लिखकर गारंटी दो
पुलिस ने जब लड़की को सख्ती से समझाया तो उसने पुलिस के सामने शर्त रख दी। वह बोली आप लिखकर दो कि दूल्हा उसके 18 साल होने तक इंतजार करेगा, वह उसे छोड़कर कहीं और शादी नहीं कर सकता है। यदि पुलिस यह गारंटी लेगी तो ही वह विवाह नहीं करेगी। किशोर इकाई की प्रभारी जयोति तिवारी ने लड़के से बात कर लड़की को कागज पर लिखकर गारंटी दी कि लड़का तुमसे ही विवाह करेगा और 18 साल होने तक रूकेगा, तब लड़की मानी और विवाह के बगैर ही दोनों के परिजन वापस घर पहुंचे। बता दें कि सागर के पंतनगर वार्ड के निवासी हैं।
Recommended Video

यह भी पढ़ेंः हेलीकाॅप्टर उड़ाना सीखना है तो अब खजुराहो आइए, इस हफ्ते से ट्रेनिंग अकादमी शुरू
मौके पर ही दूसरी शादी भी रुकवाई, लड़की बालिग से 6 महीने कम थी
पुलिस टीम की प्रभारी ज्योति तिवारी ने रानगिर मंदिर परिसर में ही एक दूसरा नाबालिग विवाह भी रुकवाया। इसमें पथरिया जाट के युवक-युवती का विवाह कराया जा रहा था। दस्तावेज चेक किए तो लड़की की उम्र 17 साल 6 माह ही निकली, जबकि लड़का 20 साल उम्र का ही था। परिजन की मर्जी से शादी हो रही थी। इस मामले में समझाइश काम आई तो विवाह आगामी छह महीने के लिए स्थगित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications