हेलीकाॅप्टर उड़ाना सीखना है तो अब खजुराहो आइए, इस हफ्ते से ट्रेनिंग अकादमी शुरू
खजुराहो में हेलीकाॅप्टर उड़ाने का ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने जा रहा है। खजुराहो एयरपोर्ट पर फ्लाई ओला एविएशन कंपनी इसका संचालन करेगी। करीब एक महीने पहले ही यहां पायलट प्रशिक्षण अकादमी प्रारंभी की गई है।

Khajurao एयरपोर्ट पर फ्लाई ओला कंपनी एविएशन अकादमी का संचालन कर रही है। इसको प्रारंभ हुए दो महीने हो चुके हैं। कंपनी अब यहां एशिया की पहली निजी हेलीकाॅप्टर उड़ान अकादमी प्रारंभ करने जा रही है। इसके लिए एक हेलीकाॅप्टर खजुराहो पहुंच गया है, इसके बाद दो और हेलीकाॅप्टर यहां आने वाले हैं। कंपनी द्वारा जारी अधिकृत जानकारी अनुसार कंपनी का पहला सत्र प्रारंभ हो चुका है। इसमें स्टूडेंट्स एयरक्राप्ट उड़ाना सीख रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद उन्हें निजी और व्यावसायिक लाइसेंस की पात्रता प्रदान की जाएगी। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार खजुराहो में प्रारंभ होने वाला हेलीकाॅप्टर ट्रेनिंग सेंटर देश में निजी क्षेत्र का पहला व्यावसायिक प्रशिक्षण सेंटर है।
Recommended Video
भविष्य में खजुराहो से एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी
फ्लाई ओला कंपनी खजुराहो एविएशन अकादमी के तहत कई सुविधाएं प्रारंभ करने जा रही है। कंपनी के पास एयर एंबुलेंस भी मौजूद है, जो ट्रेनिंग का पार्ट है। भविष्य में बुंदेलखंड के लोगों को खजुराहो एयरपोर्ट से ही एयर एंबुलेंस की सुविधा भी मिल सकेगी। कंपनी के पास 10 छोटे विमान मौजूद हैं, जिनसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसके अलावा 10 विमान और भविष्य में यहां आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications