0001 गैंग के सरगना को टूटे हाथ ने पकड़वाया, 15 साल की उम्र से मनु अपराध करने लगा था
उज्जैन के दुर्लभ कश्यप गैंग की तर्ज पर सागर में 0001 गैंग बनाकर कटरबाजी, लूट, मारपीट सहित तमाम अपराध करने वाला गैंग के सरगना मनु सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक हाथ टूट गया था।

उज्जैन के कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप की तरह सागर में अपराध की दुनिया में महज 15 साल की उम्र में कदम रखने वाला 0001 गैंग का सरगना बड़ी मुश्किल से पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बीते दिनो शहर के तिली तिराहे पर एक व्यक्ति की गर्दन पर थर्माकोल कटर अड़ाकर लूट करने के बाद भागते समय उसका हाथ टूट गया था। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी, जैसे ही वह डॉक्टर के यहां इलाज कराने और हाथ पर प्लास्टर चढ़वाने पहुंचा, पुलिस ने उसे धर दबोचा।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग युवकों व नई उम्र के लड़कों को साथ में मिलाकर बदमाशी शुरू करने वाले युवकों ने 0001 नाम से अघौषित गैंग बना ली थी। गैंग का सरगना मनु उर्फ मयंक साेनी निवासी निवासी बाघराज वार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे हाल ही में तिली तिराहे पर कटर दिखाकर लूटपाट के मामले में माेतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस वारदात के बाद भागते समय गिरने से उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वह इलाज कराने और हाथ पर प्लास्टर चढ़वाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। लूट की वारदान में उसका साथी बदमाश साहिल साेनी फरार है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मनु को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Recommended Video
पहले से जिलाबदर है बदमाश मनु
मोतीनगर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 0001 गैंग का सरगना बदमाश मनु उर्फ मयंक सोनी पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुका है। उसे जिला प्रशासन ने जिलाबदर भी किया था। वह अब भी जिलाबदर है, बावजूद इसके सागर में गुपचुप तरीके से डेरा जमाकर वह अपराधों को अंजाम दे रहा था। जानकारी अनुसार मनु ने महज 15 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। शुरुआत में वह कटरबाजी करता था, बाद में अवैध शराब, लूट, नकबजनी से लेकर तमाम अपराधों को अंजाम दिया है। पहले वह नाबालिगी का फायदा उठाकर सख्त कानून से बचता रहा है। हालांकि अब वह 20 साल का हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications