Sagar: चुनाव से पहले कार में रखे बोरे से मिले 1.40 करोड़, कांग्रेस नेता पर जा रहा पुलिस का शक
मप्र में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले ही सागर में एक लग्जरी कार से बड़ी मात्रा में रुपए बरामद हुए हैं। बीती रात शराब तस्करी के शक में पुलिस ने एक लग्जरी कार की तलाशी ली तो उसमें रखी बोरियों से सवा करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। यह रूपए चुनाव में खपाने के लिए भी सागर लाने की बात कही जा रही है। कार और नकदी के तार सागर के किसी दिग्गज कांग्रेस नेता से जोड़े जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती रात पुलिस कॉबिंग गश्त पर निकली थी। इसी दोरान खेल परिसर के पास स्थित शराब दुकान के बाहर फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 04 सीएस 5226 खड़ी दिखी थी। पुलिस को इस कार से शराब तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने कार सवारों का बुलाया और कार खुलवाकर तलाशी ली तो आंखे फटी रह गईं। कार के अंदर से बोरियों में 1 करोड़ 40 लाख रुपए निकले हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से जुड़ सकते हैं नकदी के तार
कैंट थाना पुलिस ने कार, 1.40 करोड़ रुपए को जब्त कर दो युवकों को पकड़ा है। शुरूआती पूछताछ में युवक इतनी बड़ी रकम बोरियों में रखकर कार से ले जाने व बरामद रकम किसकी है और किस काम से कहां से कहां ले जाई जा रही थी, इसको लेकर युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस की जांच में यह कार होशंगाबाद निवासी मोहन बुंदेला के नाम पर दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में आयकर विभाग और जीएसटी का सूचना भेजी है।












Click it and Unblock the Notifications