सागर में 'संत रविदास विश्वविद्यालय' खोला जाएगा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया वायदा, चुनावी कैंपेन की शुरुआत

मप्र विधानसभा चुनाव 2023 की अधिकृत घोषणा के पहले ही चुनावी रैलियां और सभाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को सागर की धरती से चुनावी कैम्पैन की शुरुआत कर दी। खड़गे ने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही सागर में संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय खोला जाएगा। उन्होंने मंच से कांग्रेस के 53 साल में मप्र में जो बड़ी-बड़ी उपलब्धियां थीं, उनका रिपोर्ट कार्ड भी दिया।

सागर में संत रविदास विश्वविद्यालय खोल जाएगा, सागर में मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया वायदा

सागर में पहली दफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आए। उन्होंने सभा के दौरान मोदी-शाह और शिवराज सरकार को जमकर घेरा। कर्नाटक से लेकर मणिपुर हिंसा तक की बात करते हुए कहा कि संत रविदास कहते थे, ऐसा चाहूं राज मैं, मिले सबन को अन्न... बाबा साहब कहते थे हमें बदला नहीं, बदलाव के लिए काम करना चाहिए...। लेकिन देश और मप्र में इसके उलट काम हो रहा है। भाजपा के मोदी-मंदिर मैजिक की काट के रूप में खड़गे ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही हम सागर में संत रविदास के नाम पर ​विश्व विद्यालय की स्थापना कराएंगे। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए महिला की बात कहते हुए कहा कि हमारे पास पैसा आते ही इसको और बढ़ाया जाएगा। 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली देने का वायदा किया।

Recommended Video

    सागर में 'संत रविदास विश्वविद्यालय' खोला जाएगा, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया वायदा
    सागर में संत रविदास विश्वविद्यालय खोल जाएगा, सागर में मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया वायदा

    लाखा बंजारा से लेकर डॉ. गौर, और बलिदानियों को याद किया
    मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबो​धन की शुरूआत में बुंदेलखंड और सागर के वीर शहीदों, लाखा बंजारा, डॉ. हरीसिंह गौर से लेकर संत रविदास और भीम राव अंबेडकर तक को याद किया। उन्होंने कहा कि कलम नाथ जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए उनका नाम नाथ है। मैं कमल को छोड़कर नाथ को पकड़ लेता हूं। बात को धर्म पर ले जाते हुए कहा कि नाथ पंथ जितने भी पंथ हैं वे लोगों की सेवा के लिए ही होते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+