ट्रेन के टायलेट में महिला का पैर फंसा, 100 किलोमीटर बाद रेस्क्यू किया गया
Bilaspur-Bhopal Train में कटनी जंग्शन के पास एक दिव्यांग महिला का पैर फिसलकर ट्रेन के टायलेट में फंस गया। महिला करीब 100 किलोमीटर तक उसी हालत में टायलेट में रोती रही। दमोह स्टेशन पर रेलवे स्टाफ ने रेस्क्यू कर एक घंटे मशक्कत के बाद पैर बाहर निकाला।

बिलासपुर से भोपाल चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में बीते रोज अजीब तरह की घटना में एक महिला का पैर ट्रेन के टायलेट में फंस गया। महिला ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पैर बाहर नहीं निकल सका। काफी देर बाद जब वह सीट पर नहीं पहुंची तो परिजन ने जाकर देखा तो वह टायलेट में बैठी रो रही थी। काफी प्रयास के बाद जब पैर नहीं निकाला जा सका तो रेलवे कंट्रोल रुम को सूचना दी गई। करीब 100 किलोमीटर तक ऐसे ही सफर करने के बाद दमोह रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टाफ ने रेस्क्यू कर महिला का पैर सकुशल बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। महिला दिव्यांग थी।
रेलवे प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बलौदा निवासी बिंदु मानिकपुरी पिता आसनदास 39 अपने परिजन के साथ गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर.भोपाल पैसेंजर ट्रेन से भोपाल जा रही थी। वह बाएं पैर से दिव्यांग भी है। वह कटनी स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद टायलेट गई थी। वहां उसका अचानक पैर फिसला और सीटा टायलेट सीट में फंस गया। उसे काफी प्रयास किया, लेकिन पैर बाहर नहीं निकल सका। वह उसी हालत में बैठी रही। काफी देर बाद परिजन पहुंचे और और उन्होंने भी प्रयास किया, लेकिन पैर बाहर नहीं निकल सका।
जबलपुर कंट्रोल रुम को चलती ट्रेन से सूचना दी गई थी
काफी प्रयास के बाद जब महिला का पैर बाहर नहीं निकल सका तो परिजन और रेलवे स्टाफ से रेलवे के जबलपुर कंट्रोल रुम को सूचना दी थी। वहंा से दमोह स्टेशन को अलर्ट भेजा गया। जिसके बाद ट्रेन पहुंचने से पहले स्टेशन पर स्टेशन स्टाफ व स्वीपर की टीम मौके पर तैनात थी। जैसे ही ट्रेन दमोह स्टेशन पहुंची तो टीम ने रेस्क्यू प्रारंभ किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का पैर सकुशन टायलेट से बाहर निकाला जा सका। महिला को स्टेशन पर बैठाया गया। हालत नार्मल होने के बाद उसे ट्रेन में बैठाकर ट्रेन को करीब एक घंटे देरी से रवाना किया जा सका। दमोह स्टेशन के मास्टर राजेश सेंगल के अनुसार कटनी-दमोह के बीच हरदुआ स्टेशन के आसपास महिला टायलेट गई थी, जहां वह फिसल गई और पैर टायलेट में फंस गया।












Click it and Unblock the Notifications