Sagar News: सागर में पोस्टर से पुलिस में हड़कंप, पर्चा पर लिखा 'बीजेपी के दलालों के साथ थाने न आएं'
Sagar News: सागर जिले के नरयावली में कई जगहों पर 'भाजपा के दलालों के साथ थाने में प्रवेश न करें' चस्पा इस तरह से पर्चे नजर आए तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस फौरन हरकत में आई और पर्चे चस्पा करने वाले लोगों को ढूंढ निकाला। आरोपियों ने पर्चे लगाने की जो वजह बताई वो हैरान करने वाली है।

जानकारी अनुसार दोनों आरोपी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान नरयावली पुलिस ने इनकी कार रोकी और पूछताछ की। जिसके चलते ये शादी में जाने से लेट हो गए।
इसी बात से गुस्सा होकर दोनों ने पुलिस को बदनाम करने का प्लान बनाया। दोनों ने नशे की हालत में शादी समारोह से लौटते समय नरयावली में कई जगहों पर पर्चे चस्पा कर दिए और अपने घर चले गए।
मंगलवार सुबह लोगों ने ये पर्चे देखे। पुलिस तक मामला पहुंचा तो विभाग में हड़कंप मच गया। क्योंकि पर्चे नरयावली थाना स्टाफ के नाम से लगाया गया था और इसमें सत्ताधारी दल के नेताओं के लिए दलाल जैसे शब्दों का उपयोग किया गया था। पुलिस फौरन हरकत में आई। एसपी अभिषेक तिवारी ने मामले में संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए।
नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार के जानकारी अनुसार आरोपी लाखन ठाकुर ड्राइवर का काम करता है, जबकि सत्यम सोनी बेरोजगार है। घटना की रात दोनों बीना से लौट रहे थे। नशे की हालत में विवादित पोस्टर लगाकर अपने घर चले गए थे। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।












Click it and Unblock the Notifications