PM Narendra Modi सागर को फिर देंगे सौगात, बीना में 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल हब का भूमिपूजन करेंगे
प्रधानमंत्री Narendra Modi बुंदेलखंड के सागर जिले को एक महीने में दूसरी बार बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। संत रविदास स्मारक के बाद अब बीना में 50 हजार करोड़ की लागत से बीपीसीएल (BPCL) के बनने जा रहे पेट्रो केमिकल हब का भूमिपूजन करेंगे। बता दें कि यह बीपीसीएल का गुजरात के बाद दूसरा सबसे बड़ा पेट्रो केमिकल हब होगा। यहां करीब 2 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा।

3100 एकड़ में होगा तैयार
बीपीसीएल (BPCL) का यह पेट्रोकेमिकल हब करीब 3100 एकड़ जमीन पर बनेगा। कुछ समय पहले रिफाइनरी ने जरूरत को देखते हुए 454 एकड़ जमीन चिह्नित की थी, लेकिन अब उसका अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। पेट्रोकेमिकल हब बनने से 2 लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। बता दें कि पेट्रोकेमिकल हब बीना रिफाइनरी की तुलना में तीन गुना बड़ा प्रोजेक्ट है। रिफाइनरी वर्तमान में जहां 7.8 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष तेल शोधन कर रही है उसकी क्षमता बढ़कर 15 मिलियन मीट्रिक टन हो जाएगी। गुजरात के बाद बीना में बीपीसीएल का यह देश का दूसरा सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल हब होगा। इसके लिए बीपीसीएल 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
यह भी पढ़ें: Tikamgarh:बुंदेलखंड में खुलेगी अब तक की सबसे आधुनिक ALIMCO उत्पादन यूनिट
मुख्य पेट्रोकेमिकल सहित अन्य उत्पाद की इकाईयां भी स्थापित होंगी
मुख्य पेट्रोकेमिकल सहित अन्य उत्पाद की इकाईयां भी स्थापित होंगी बीपीसीएल द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद अब रिफायनरी में 45 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर इसका विस्तार किया जा रहा है। नए निवेश में यहाँ पेट्रो कैमिकल हव बनेगा जिसके तहत क्षेत्र में फिर एथेनाइल केकर इकाई, लो एवं हाईडेन सिटी की पाली एथेनाइल, विटुमिन, वैंजीन, टाल्यूइन, जॉयलिन आदि के निर्माण की इकाईयां भी शुरू होगीं। नए निवेश के बाद इस पेट्रो कैमिकल हव में कई सहायक उद्योग भी लगेगें। बताया जाता है कि परियोजना से कच्चा माल यहीं पर कम दर पर मिलने के चलते फिल्म फाईवर्स, इंजेक्शन वोलडिंग, पाइप सहित बड़े सेगमेंट में भी निवेश आएगा। सरकार द्वारा यहां बीपीसीएल द्वारा किए जा रहे निवेश को देखते हुए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति सहित ब्याज मुक्त कर्ज व अन्य कई टैरिफ में छूट दिए जाने की भी घोषणा की गई है।
पेट्रो केमिकल्स हब में यह उत्पाद तैयार होंगे
रिफाइनरी क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अनुसार पेट्रो केमिकल्स हब में रिफाइनरी में मौजूद फैसिलिटी के साथ-साथ कंपनी यहां पर हाईडेंसिटी पाॅलिथीन,एथेनाइल केकर इकाई, एलएलडीपीई, पॉली प्रोपाइलिन, बिटुमिन, बेंजीन, टॉल्यूइन, जाइलेन जैसे महत्पूर्ण केमिकल्स उत्पाद तैयार करेगी। इन केमिकल्स का उपयोग फाइबर, फिल्म, माल्डिंग और पाइप सहित इसी तरह के हजारों उत्पाद बनाने में उपयोग किए जाते हैं। इन केमिकल्स को रॉ मटेरियल के तौर पर उपयोग किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications