Tikamgarh:: बुंदेलखंड में खुलेगी अब तक की सबसे आधुनिक ALIMCO उत्पादन यूनिट
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) (एलिम्को) की यूनिट बुंदेलखंड में बनने जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा तैयार होने वाली यह यूनिट मध्य भारत में सबसे आधुनिक और बड़ी होगी।

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के पहाड़ीखुद इलाके में देश की प्रतिष्ठित भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) (एलिम्को) यूनिट तैयार होगी। करीब 35 करोड़ से तैयार होने वाली इस यूनिट में दिव्यांगों को लगाए जाने वाले आधुनिक उपकरण तैयार होंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन बनने वाली इस यूनिट का केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने भूमिपूजन किया।
केंद्रीय मंत्री व टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने टीकमगढ़ के ग्राम पहाड़ी खुर्द,नगर तहसील में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) (एलिम्को) की सहायक उत्पादन इकाई एवं कृत्रिम अंग फिटिंग केंद्र के भूमि पूजन एवं परियोजना कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अब टीकमगढ़ में ही दिव्यांगों के लिए उपकरण तैयार किए जाएंगे। मंत्री खटीक ने बताया कि एलिम्को यूनिट में सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, नी ब्रेस और एलएस बेल्ट धागे से बनने वाले उत्पादों का उत्पादन किया जाएगा। यह उत्पादन अन्य यूनिटों पर नहीं होता है। जो अब टीकमगढ़ यूनिट में बनना शुरु होंगे। साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों के मूल्यांकन और कृत्रिम अंग प्रदान करने की सुविधा के लिए विशेषज्ञ के साथ एक ऑर्थोटिक और प्रोस्थेटिक सेंटर भी होगा। साथ ही उत्पादन के अतिरिक्त आधुनिक कृत्रिम अंग फिटिंग सेंटर के माध्यम से दिव्यांगों को आधुनिक कृत्रिम अंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ईकाई लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से अधिक के अनुमानित बजट के साथ बनाई जा रही है।
यह उपकरण तैयार होंगे
एलिम्को यूनिट में सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, नी ब्रेस और एलएस बेल्ट धागे से बनने वाले उत्पादों का उत्पादन सहित व्हील चेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, मेनुअल ट्राइसाइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र आदि उपकरणों के स्टॉक के लिए एक गोदाम भी बनाया जाएगा। जिससे व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार तत्काल सेवा प्रदान हो सके। वहीं उपकरणों में खराबी होती है तो सुधार कार्य भी होगा।












Click it and Unblock the Notifications