श्री 'रामलला' के बाद अब 'संत रविदास' का भव्य मंदिर, आधारशिला खुद PM नरेंद्र मोदी रखेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आगामी 12 अगस्त को बुंदेलखंड (Bundelkhand) की धरती से चुनावी शंखनाद करेंगे। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले सागर में वे संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। यहां आमसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बुंदेलखंड में 22 एससी मतदाताओं को साधने और इलाके की हारी हुई 7 सीटों पर विशेष फोकस कर यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

विधानसभा चुनाव 2023 का आगाज हो चुका है। भाजपा विकास पर्व के माध्यम से पूरे प्रदेश में तहसील और ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रम का संपर्क में जुट गई है। इधर पार्टी आलाकमान और वरिष्ट नेता भी हर हफ्ते मप्र का दौरा कर रहे हैं। भोपाल, शहडोल के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुंदेलखंड दौरान प्रस्तावित है। स्थानीय भाजपा के अनुसार पीएम मोदी आगामी 12 अगस्त को सागर आएंगे। वे यहां 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास के मंदिर की आधार शिला रख भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा सागर से ही बीना में 45 हजार करोड़ रुपए से बीना रिफाइनरी विस्तार व पेट्रोकेमिकल हब का शिलान्यास भी कर सकते हैं। हालांकि उनका पूरा कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं हो पाया है। हालांकि संत रविदास मंदिर और मकरोनिया-बहेरिया इलाके में उनकी आमसभा लगभग तय हैं।
बुंदेलखंड के लिए पीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं
प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी दफा सागर आ रहे हैं। पूर्व में वे चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उस दौरान आचार संहिता लगी थी। चूंकी इस दफा वे आचार संहिता से पहले ही आ रहे हैं, इस कारण उम्मीद है कि पीएम मोदी बुंदेलखंड को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सौगात दे सकते हैं।
बुंदेलखंड की धरती से एससी मतदाताओं को साधने का प्रयास
भारतीय जनता पार्टी बुंदेलखंड में पीएम मोदी की सभा व संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन के माध्यम से सूबे सहित मप्र के 16.5 प्रतिशत एससी मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रही है। बता दें कि बुंदेलखंड में करीब 22 फीसदी से अधिक एससी वोटर हैं। बुंदेलखंड में कुल 26 विधानसभा सीटों में से भाजपा के खाते में 15, कांग्रेस के पास 9 तो सपा-बसपा एक-एक सीट पर काबिज है। भाजपा इन सभी 26 सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications