बुंदेलखंड: PM Narendra Modi सितंबर में बीना आएंगे, पहली दफा एक महीने में दूसरी दफा आएंगे PM

मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर महीने में बीपीसीएल रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल हब का भूमिपूजन व शिलान्यास करने आएंगे। बता दें कि करीब 48 हजार करोड़ की लागत से यह पेट्रोकेमिकल हब बनेगा। यह पहला मौका होगा जब सागर की धरती पर कोई प्रधानमंत्री एक महीने में दूसरी दफा आ रहे हैं। बीते 12 अगस्त को सागर क बड़तूमा और ढाना में पीएम मोदी आए थे।

PM_Narendra_modi


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर महीने में एक बार फिर सागर जिले में आ सकते हैंं। पार्टी सूत्रों के अनुसार बीना स्थित बीपीसीएल रिफाइनरी में करीब 48 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल हब का निर्माण होना है। इसके भूमिपूजन के लिए पीएम मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। चूंकी पूर्व में यहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रिफाइनरी में आ चुके हैं, इस कारण पेट्रोकेमिकल हब के लिए भाजपा, प्रदेश सरकार और खुद बीपीसीएल पीएम मोदी को लाने के प्रयास में जुटे थे। संभव है सितंबर के पहले पखवाड़े में पीएम का कार्यक्रम तय हो जाए।

बुंदेलखंड ने बदला था सत्ता का ​गणित, इसलिए पूरा फोकस
बता दें​ कि बीते विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने में बुंदेलखंड में सीटों के गणित का अहम रोल था। यहां की एससी और ओबीसी सीटों ने सत्ता का गणित खराब किया था। इस दफा भाजपा इस क्षेत्र पर फोकस करके चल रही है। इस कारण पीएम मोदी के दो कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैंं।

कुल 26 सीटें, जिनमें से 15 भाजपा के पास
बुंदेलखंड में सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पन्ना जिला आता है। इनमें कुल 26 विधानसभा सीटें मौजूद हैं। इनमें से बीते 2018 में 15 सीटें भाजपा तो 9 सीटें कांग्रेस के खाते में आई थीं। वहीं बिजावर सपा तो पथरिया सीट पर बसपा ने कब्जा जमाया था। चूंकी बुंदेलखंड को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है, इसलिए 2023 के चुनाव में भाजपा कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती। मालूम हो कि बुंदेलखंड में प्रदेश का सबसे ज्यादा 22 प्रतिश एससी वोटर मौजूद है।

----------------------------------------------------------------------------

लाड़ली बहनों को CM Shivraj Singh 27 को देंगे उपहार, बढ़कर 1250 हो सकती है योजना की राशि

https://hindi.oneindia.com/news/madhya-pradesh/cm-shivraj-will-give-gift-to-ladhli-bahnon-on-27-the-amount-of-the-scheme-may-increase-to-1250-806625.html

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+