PM Narendra Modi आ रहे हैं, बुंदेलखंड को क्या-क्या मिलेगा, कहां-कहां जाएंगे मोदी, पढ़िए खबर
PM नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार सागर आ रहे हैं। पिछली दफा आचार संहिता के कारण वे कोई घोषणा नहीं कर पाए थे, लेकिन इस दफा बुंदेलखंड को दिल खोलकर सौगातें दे सकते हैं। इनमें बीना में पेट्रोकैमिकल हब, बीना-कोटा रेल लाइन का दोहरीकरण, संत रविदास मंदिर, सागर को नई इंडस्ट्री सहित करीब 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण संभावित है।

बुंदेलखंड की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र को कई सारी सौगातें देंगे। इसमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा करीब 47 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले पेट्रोकैमिकल हब के निर्माण का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। 12 अगस्त को सभा स्थल से भूमिपूजन हो सकता है। इसके अलावा मोदी बीना-कोटा रेलवे लाइन के 2 हजार 476 करोड़ की लागत से किए गए दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। 1000 करोड़ रूपए की लागत के 47 किलोमीटर के मोरी- कोरी-विदिशा हिनौतिया पैकेज-1 'फोर लेन' तथा हिनौतिया मेलुआ पैकेज-2 'टू लेन' सड़कों का भूमि-पूजन संभावित है। 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर निर्माण का भूमिपूजन सबसे पहले किया जाएगा।
5 हजार सुरक्षाकर्मी, 20 आईएएस-आईपीएस संभालेंगे सुरक्षा
जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई जानकारी अनुसार पीएम के सागर आगमन के चलते करीब 5 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। सुरक्षा का जिम्मा दो दर्जन से अधिक आईएएस-आईपीएस की मॉनीटरिंग में होगा। शहर के सारे होटल, लॉज, सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं प्रशासन ने अधिग्रहित कर ली हैं। इनमें एसपीजी से लेकर तमाम अधिकारी और अतिथि रुके हैं।
जिस हवाई पट्टी पर सभा, उसके विस्तार की घोषाण हो सकती है
सागर में सबसे अहम बात यह है कि पीएम या राष्ट्रपति सागर आते हैं तो उनके प्लेन खजुराहो या भोपाल एयरपोर्ट में उतरते हैं, फिर वहां से हेलीकॉप्टर से वे सागर आते हैं। संभव है जिस ढाना हवाई पट्टी पर पीएम मोदी सभा कर रहे हैं, उस हवाई पट्टी के विस्तार की घोषणा भी कर दी जाए।
कार से नहीं चलेंगे पीएम, तीन जगह हेलीकॉप्टर से उतरेंगे
पीएम मोदी बुंदेलखंड की धरती पर कहीं भी कार से सफर नहीं करेंगे। तीन जगह उनके हेलीकॉप्टर उतरेंगे। दोपहर में वे खजुराहो एयरपोर्ट पर विमान से पहुंचेंगे। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर से सागर के बड़तूमा पहुंचेंगे, जहां मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से ही ढाना हवाई पट्टी सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां सभा के बाद वे हेलीकॉप्टर से वापस खजुराहो पहुंचेंगे।
पीएम के बुंदेलखंड दौरे और कार्यक्रम की प्रमुख बातें
- ढाना हवाई पट्टी पर करीब 1 लाख 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है।
- कार्यक्रम को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए 5000 से अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया
जा रहा है
- 20 से अधिक आईएएस एवं आईपीएस के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा
रही है।
- कार्यक्रम में 500 से अधिक अनुयायियों, संतों का शाल, श्रीफल, साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया
जाएगा।
- राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अनेक केंद्रीय एवं राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत बुंदेली परंपरा एवं स्वादिष्ट बुंदेली व्यंजनों के साथ किया जाएगा।
- कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग बड़े लगभग 4000 वाहनों से अधिक की पार्किंग व्यवस्था भी बनाई गई है।
है।












Click it and Unblock the Notifications