Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

National Youth Day: राजस्व मंत्री बोले—गांव—गांव योग पहुंचना रामदेव महाराज की उपलब्धि

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इसके तहत सागर के पीटीसी ग्रांउड पर सूर्य नमस्कार और योग का कार्यक्रम रखा गया।

Youth Day

योग को देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में रामदेव महाराज का योगदान हैं। उन्होंने योग और ध्यान को विदेशों तक पहुंचाया है। यह बात मप्र के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कही। वे सुबह विश्व युवा दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की बात कही।

स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत गुरूवार को सभी स्कूलों, कॉलेज, शिक्षा संस्थान, पंचायत और आश्रम में सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Youth Day

मुख्य कार्यक्रम स्थानीय पीटीसी ग्राउंड मैदान पर आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दीपक आर्य, डीआईजी तरुण नायक, निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। योगाचार्य विष्णु आर्य ने योग कराया। कार्यक्रम में रेडियो से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रिकार्डेड संदेश का प्रसारण किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+