किन्नर सम्मेलन: मंदिर में पूजा के बाद सड़क पर जमकर नाची माधुरी, करिश्मा और एश्वर्या
सागर के बीना में आयोजित राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन में मंगलवार को शहर में किन्नर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें देशभर से आए किन्नर समाज के लोग शामिल हुए। मुखिया ने मां जागेश्वरी मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया।

Madhya Pradesh के सागर में किन्नरों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए किन्नर शामिल हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर में किन्नर समुदाय ने कलश यात्रा निकाली और मां जागेश्वरी देवी मंदिर में दुर्गा मां को चांदी का मुकुट चढ़ाया। इधर कलश यात्रा में देशभर से आए किन्नरों जिनके नाम फिल्मी हीरोइनों की तरह थे, जमकर डांस किया। इनको देखने के लिए शहर के लोग सड़कों पर उमड़ पड़े।

दुनिया में अमन, शांति, सुख और समृद्धि की कामना के लिए किन्नर समाज ने बीना शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान किन्नरों ने इमली वाली दरगाह पर चादर चढ़ाई तो कच्चा रोड स्थित मां जागेश्वरी मंदिर में मां जागेश्वरी को चांदी का मुकुट भेंट किया। यात्रा में बड़ी संख्या में देश भर के किन्नर शामिल हुए। कलश यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि बीना निवासी किन्नर समाज के नायक गुलशन मौसी ने कोरोना संक्रमण के समय यह संकल्प लिया था कि संसार में शांति स्थापित होने और लोगों को कोरोना महामारी से मुक्ति मिलने पर वह शहर में किन्नर समाज का सम्मेलन करेंगे। अपना वचन पूरा करते हुए उन्होंने पूरे देश के किन्नरों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। सात दिन तक चले इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में किन्नर शामिल हुए। सम्मेलन में शहर में कलश यात्रा निकाली। यात्रा सुबह 11 बजे सब्जी मंडी के पास स्थित एक मैरिज गार्डन से शुरू हुई। यात्रा में सबसे आगे किन्नर सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। सैकड़ों किन्नर डीजे की धुन पर नाच रहे थे। कलश यात्रा बड़ी बजरिया होते हुए कच्चा रोड स्थित मां जागेश्वरी मंदिर पहुंची। मंदिर में विधि विधान के साथ किन्नरों ने मां जागेश्वरी को मुकुट अर्पित किया। इसके बाद यात्रा पुलिस थाने के पीछे होते हुई सर्वोदय चौराहा, स्टेशन रोड कालेज तिराहे से वापस सब्जी मंदिर परिसर के पास संपन्न हुई।
Recommended Video
दिल्ली, मुंबई, राजस्थान से आए किन्नर आकर्षण का केंद्र रहे
कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पूरे देश से किन्नर बीना पहुंचे। गहनों से लदे और विशेष श्रृंगार के साथ किन्नर जैसे ही सड़कों पर निकले उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कलश यात्रा मार्ग पर हजारों लोगों की भीड़ नजर आई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने किन्नरों का आशीर्वाद लिया। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से आए किन्नर लोगों में आकर्षण का केंद्र रहे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications