MP election 2023: सागर के सुरखी में 5 नवंबर को राजनाथ सिंह और 6 नवंबर को साध्वी निरंजना ज्योति की सभा
MP election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की सभा और प्रचार रैली चल रहे हैं। इस कड़ी में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ और साध्वी निरंजना ज्योति का कार्यक्रम तय हुआ हैं। सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में दोनों के आयोजन हैं।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति 6 नवंबर को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे सुरखी विधानसभा के बिलहरा में और दोपहर 3:00 बजे नरयावली विधानसभा के कर्रापुर में सभा को संबोधित करेंगे।

इसी तरह शाम 04:00 बजे से बंडा विधानसभा में विशाल आम सभा का भी आयोजन हैं। इसके अगले दिन 06 नवंबर को केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में दोपहर 12:00बजे, दोपहर 03:00 बजे देवरी विधानसभा में और दोपहर 5:30 बजे सागर विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications