MP election 2023: सागर जिले की 7 सीटों में 65 पहुंचा प्रत्याशियों के नामांकन का आंकड़ा, अब सोमवार का दिन शेष

MP election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन जमा करने की प्रक्रिया लगातार जारी है 28 अक्टूबर को अवकाश था और 29 अक्टूबर रविवार का अवकाश होने के कारण नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं होंगे, अब सोमवार 30 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख है, हालांकि जिले में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा कर दिए हैं।

विधानसभा चुनाव-2023 काे लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया में जिले में शुक्रवार काे 37 अभ्यर्थियाें के नामांकन जमा हुए जिससे जिले में अब तक कुल 65 नामांकन जमा हाे गए हैं, हालांकि इनमें से कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने दो से तीन नामांकन जमा किए हैं, जिसमे खुरई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पहले ही दिन अपना नामांकन जमा कर चुके भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को भी दो फॉर्म जमा किए।

MP-election-2023-nominations-of-candidates-Sagar

उनकी तरह अन्य कुछ प्रत्याशियों ने भी एक से अधिक नामांकन फॉर्म जमा किए हैं, अतः नामांकन फॉर्म भले ही 65 जमा हाे चुके हाें लेकिन अभी तक चुनावी मैदान में सिर्फ 52 अभ्यर्थी शामिल हैं। सबसे अधिक नामांकन जिले की सागर शहर विधानसभा से है जिसमे नामांकन की संख्या 10 बताई जा रही है जबकि सबसे कम नामांकन खुरई विधानसभा से जमा हुए हैं जहा केवल तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किए है।

यह आपकी बता दे कि कल रविवार का भी अवकाश होने के कारण नामांकन फॉर्म जमा नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। ऐसे में अभ्यर्थियाें के पास अब सिर्फ 30 अक्टूबर साेमवार का ही माैका नामांकन जमा करने के लिए है। इसके बाद दस्तावेजों की स्क्रूटनी होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 2 नवंबर है। जबकि 17 नवंबर काे मतदान हाेना है, ऐसे में 2 नवंबर की शाम काे तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि किस विधानसभा सीट से कौन-काैन और कितने उम्मीदवार मैदान में ताल ठोकेंगे।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+