दिग्विजय का दावा, देश में अल्पसंख्यकों की संख्या तेजी से कम हुई, जबकि हिन्दू आबादी बढ़ी, मैं साबित कर सकता हूं
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में जातिगत जनगणना नहीं होना चाहिए, लेकिन ओबीसी आधारित जनगणना होनी चाहिए। सागर सहित मप्र में कांग्रेस का संगठन बहुत कमजोर है, इसको मजबूत करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि साल 2023-24 महत्वपूर्ण साल है, क्योंकि तीन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि गोंडवाना, आप, औबेसी की एमआईएमके सहित अन्य पार्टियां कांग्रेस की वोट काटने वाली पार्टी हैं, जो प्रदेश में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए मैदान में उतरती हैं। उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों की आबादी हिन्दुओं के मुकाबले तेजी से नहीं बढ़ी है।
पूर्व सीएम व कांग्रेस लीडर दिग्विजय सिंह ने बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर की सुरखी, खुरई, बीना विधानसभा में बीते तीन दिन से लगातार मंडल और सेक्टरों की बैठकें आयोजित कर संगठन के कमजोर होने के कारणों का पता लगाया, कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। तीसरे दिन गुरूवार को उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बता रखी। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि मुसलमानों की आबादी हिंदुओ के मुकाबले तेजी से नही बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ यह दुष्प्रचार करती है की मुसलमानों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि में प्रमाणिकता के साथ साबित कर सकता हू कि हिंदुओ की आबादी मुसलमानों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनगणना को लेकर हमारा स्टैंड साफ है कि जनगणना ओबीसी आधारित होना चाहिए।

मध्य प्रदेश में शिवलीला, 18 साल से सिर्फ घोषनाएं
दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में शिव लीला के बारे में क्या कहें, इन्हें जनहितैषी योजनाएं केवल चुनावी साल में ही याद आती हैं। बीते 18 साल से केवल घोषणा ही उनका ट्रेडमार्क बन चुका है। लोगों का इनसे भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले कांग्रेस बेरोजगारों को भत्ता तक देती थी, भाजपा सरकार ने वह भी बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि सागर सहित प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
Recommended Video

अडानी पर संसद में कोई सवाल पूछे तो उसे विलोपित कर देते हैं
राष्ट्रीय मसलों पर अपनी राय जाहिर करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में साम्प्रदायिक वैमनस्यता फैलाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री छोटी-छोटी बातों पर, ट्वीट करते हैं, बयान दे देते हैं, लेकिन देश में सामप्रदायिक वैमन्यस्यता फैलाने वाले बयानों पर चुप्पी साधे रहते हैं। अडानी पर पीएम कुछ नहीं कहते हैं, बल्कि संसद में कोई प्रश्न पूछे तो उसे विलोपित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी सेल कंपनी है, जिसमें एक सेल कंपनी है, जिसमें एक भी कर्मचारी नहीं है, लेकिन उसका अडानी समूह में 9 हजार करोड़ का निवेश है। राहुल गांधी ने यही सवाल तो पूछा था। दिग्गी ने और भी कई आरोप लगाए।
दिग्विजय सिंह के दौरे से BJP को ही होगा फायदा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया दावा
न केवल सागर, बल्कि मप्र में कांग्रेस का संगठन बहुत कमजोर है
दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि न केवल सागर में बल्कि मप्र में कांग्रेस पार्टी का संगठन बहुत कमजोर है, उसे मजबूत करने काम कर रहे हैं। इसी दिशा में तो यह सारे दौरे और मीटिंग्स की जा रही हैं। पूर्व सीएम ने सागर में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वे पूरी लगन और तन्मयता से काम कर रहे हैं। वे जहां होते हैं वहां माइक की जरूरत नहीं होती, उनकी आवाज ही इतनी बुलंद है।












Click it and Unblock the Notifications