दिग्विजय सिंह के दौरे से BJP को ही होगा फायदा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया दावा
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बुंदेलखंड में सक्रियता को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी इस सक्रियता का फायदा भाजपा को होगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह यदि बुंदेलखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए गली-गली घूम रहे हैं तो इसका फायदा कांग्रेस के बजाय भाजपा को ज्यादा होगा। यह दावा पीएम मोदी के मंत्री व दमोह सांसद प्रहलाद पटेल ने किया गया है। वे सागर जिले के बंडा में समरसता भोज में मीडिया से मुखातिब थे।
बुंदेलखंड में इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं, पाॅलीटिकल पारा भी हाई हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस में जान फूंकने के लिए पांव-पावं बुंदेलखंड में घूम रहे हैं तो उनकी इस सक्रियता पर भाजपा नेता व मंत्री चुटकी लेने से नहीं चूक रहे हैं। बुधवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह का बुंदेलखंड में जितना अधिक प्रवास होगा, इसका फायदा कांग्रेस के बजाय हमारी पार्टी अर्थात भाजपा को ही होगा।

Recommended Video
स्रोत विहीन गांव हमारे लिए चैलेंज हैं
मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जलजीवन मिशन में अपवाद स्वरूप नगरीय निकायों को शामिल किया है। स्रोत और सोर्स विहीन गांव हमारे लिए चुनौती हैं। उन्होंने बताया कि मेरी लोकसभा में काम हो गया, पड़ोसी लोकसभा में लोग प्यासे रहें ऐसा नहीं होगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि छतरपुर जिले में बक्सवाहा को जोड़ा गया है, वहां से पाइप लाइन जा रही थी, इंटकवेल नगरीय निकाय बनाएगी। गर्मी में उसे जल जीवन मिशन से पानी दिया जाएगा। उसे पैसा लिया जाएगा। बंडा के लोगों ने भी इसी तरह की मांग की है, उसे भी मिशन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने भाजपा के यूथ और बूथ को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पुरातात्विक धरोहर और सहित्यिक धरोहर भरपूर है। इन धरोहरों को समृद्ध करने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने दमोह के सिंगौरगढ़ किले के जीर्णोद्धार कराने की बात भी कही।












Click it and Unblock the Notifications