Damoh से BJP पर बरसी प्रियंका गांधी, बढ़ती बेरोजगारी को लेकर साधा निशाना
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दमोह जिले के दौरे पर आई हैं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया।
इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे, तो वहीं दमोह जिले की विधानसभा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी जनसभा का हिस्सा बने। इधर, जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने दमोह BJP सरकार पर जोरदार निशान साधा है।

प्रियंका गांधी ने कही ये बात
प्रियंका गांधी ने कहा कि, पलायन किसलिए हो रहा है, क्योंकि रोजगार नहीं मिल रहे, और रोजगार क्यों नहीं मिल रहे ये आपने कभी सोचा है?, 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है हमारे देश में, यहां मध्य प्रदेश की जो सरकार है, पिछले 3 सालों में इन्होंने 21 रोजगार दिए हैं। अगर इतनी बेहाल स्थिति नहीं होती तो हास्य स्थिति होती है। एक सरकार जिसके पास सत्ता है, जो 18 सालों से सरकार में है, वह 3 सालों में मात्र 21 रोजगार दे रही है। प्रियंका गांधी ने कहा की, कितनी सरकारी नौकरियां खाली पड़ी है, कितने पद खाली पड़े हैं यहां मध्य प्रदेश में, जो स्वास्थ्य व्यवस्था है, उसमें तमाम डॉक्टर के पद खाली हैं, नौजवान हैं पढ़े-लिखे डिग्रियां हैं भर्ती के लिए टेस्ट भी दिए हैं, लेकिन भर्ती नहीं होती।
इन्हें बनाया स्टार प्रचारक
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, राज बब्बर और मुकुल वासनिक जैसे नेताओं को भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जिनमें पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचोरी के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications