MP Weather Update: सागर में सबसे ज्यादा 6 घंटे में छह इंच बारिश, आधे शहर में बाढ़ जैसे हालात
MP Weather Update: मप्र में मानसून की बारिश के दौरान 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। इधर बीती रात से प्रदेश के 21 से अधिक शहरों में कहीं जोरदार, कहीं भारी तो कहीं झमाझम का दौर चल रहा है। बात सागर जिला मुख्यालय की करें तो यहां रात 3 बजे से सुबह 9 बजे तक करीब 6 इंच बारिश दर्ज हुई है। हर एक घंटे में एक इंच बारिश हो रही है।

मानसून के दूसरे दौर में शुक्रवार-शनिवार की रात सागर स्मार्ट सिटी पर भारी पड़ गई। रात करीब 3 बजे से जोरदार बारिश का दौर जो शुरू हुआ तो अल सुबह हालात बिगड़ गए। शहर में तालाब किनारे की पॉश कॉलोनियों से लेकर तिली मार्ग, तिली वार्ड, बाघराज वार्ड में बाढ़ का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। घरों में दो से तीन फीट तक भरे पानी में गृहस्थी बर्बाद हो गई। परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर दिया। लोगों की जब घर-गृहस्थी खराब हुई तो आक्रोश फूट पड़ा लोग सड़क पर आकर सरकार और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तिली इलाके में सड़क पर जाम लगा दिया। इसी प्रकार किशोर न्यायालय के पास भी लोगों ने सड़क पर आकर झमाझम बारिश में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश राजपूत व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और पानी निकालने के लिए व्यवस्था कराई।

Recommended Video
इन इलाकों में एकदम से बिगड़े हालात
बारिश का दौर शुरू होते ही शहर के मधुकर शाह वार्ड, गोपालगंज के पीछे वाले हिस्से, श्रीराम नगर, वैशाली नगर, बसंत बिहार, बैंक कॉलोनी, तिरूपति पुरम कॉलोनी, शिवाजी वार्ड से लेकर बाघराज वार्ड व पहाड़ियों के नीचे बसी कॉलोनी जिसमें सनराईज टाउन तक शामिल हैं, पानी ही पानी हो गया। कॉलोनी और बस्तियों में लोगों के घरों में पलंग, सोफा, फर्नीचर, फ्रिज, कूलर, गद्दे, रजाई, किचिन सब बर्बाद हो गए। सबसे ज्यादा हालात खराब नालों के आसपास बने मकानों में थी। लोगों को ऐसा लग रहा था बाढ़ के पानी के साथ मकान ही न बह जाए।
शनिवार सुबह तक मप्र में कहां-कितनी बारिश
Sagar 142.0
Seoni 81.4
Narmadapuram 54.0
Sidhi 51.6
Indore 38.6
Rewa 34.2
Khandwa 33.0
Narshingpur 23.0
Raisen 16.2
Pachmari 14.2
Tikamgarh 14.0
Satna 9.9
Bhopal City 9.2
Bhopal 9.1
Chindwara 9.0
Khajuraho 8.4
Guna 6.2
Dhar 5.8
Malanjkhand 2.7
Mandla 2.3
Ujjain 1.6 mm












Click it and Unblock the Notifications