Minister Bhupendra singh कांग्रेस नेता पुनीत टंडन पर करेंगे 10 करोड़ मानहानि का दावा, लोकायुक्त ने केस किया बंद
Minister Bhupendra Singh: कुछ समय नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की लोकायुक्त में शिकायत करने वाले पुनीत टंडन का दांव अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा हैं। खबर है कि लोकायुक्त विभाग ने भूपेन्द्र सिंह केस की फाइल बंद कर दी हैं।
चर्चा है कि टंडन की शिकायत के बाद दर्ज केस में अब तक हुई जांच में कोई भी ऐसे ठोस तथ्य नहीं रहे, जिसके आधार पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप प्रमाणित हो सकें। हालांकि इस सिलसिले में लोकायुक्त विभाग द्वारा अभी अधिकृत बयान नहीं दिया गया।

टंडन पर 10 करोड़ का दावा
लेकिन सूत्रों के मुताबिक केस समाप्त कर दिया गया हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने कहा है कि मेरे खिलाफ कांग्रेस द्वारा किया गया षड़यंत्र पूरी तरह से विफल हो गया है। उन्होंने कहा है कि मेरी छवि खराब करने के लिये झूठी शिकायत की गई, इससे मुझे मानसिक वेदना हुई, इसलिए शिकायतकर्ता के ऊपर 10 करोड़ रूपये का मानहानि का दावा करेंगे।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बावजूद किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस के द्वारा जो अप्रमाणिक शिकायतें की गई थीं, वह जांच में आधारहीन पाई गईं। परिणामस्वरूप कांग्रेस का षड़यंत्र विफल हुआ और सत्य की जीत हुई। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस मुद्दों की नहीं षड़यंत्र की राजनीति करती है।
आपको बता दें अक्टूबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना हैं। इससे पहले लोकायुक्त जांच की फाइल बंद होने से मंत्री भूपेन्द्र सिंह के दामन पर लगा दाग पर काफी हद तक राहत देगा। टंडन कांग्रेस आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि टंडन को घेरने वह उनके खिलाफ मानहानि का केस चुनाव के पहले करेंगे या बाद में। लेकिन सागर की सियासत में एक बार फिर भूपेन्द्र सिंह और टंडन सुर्खियों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications