भाजपा नेता के भाई-भतीजों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिवार की महिलाओं से मारपीट और छेड़छाड़ की, मामला हाई प्रोफाइल

सागर। 3 मई
मप्र के सागर ज‍िला मुख्‍यालय पर भाजपा के एक दबंग नेता व भू माफ‍िया के भाई और भतीजों और उसके बदमाश साथि‍यों का पुल‍िस ने खुलेआम जुलूस निकाल द‍िया। दरअसल इन आरोप‍ियों पर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट व उसके पर‍िवार से मारपीट और महिलाओं से छेड़खानी का मामला सामने आया था। अब मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। भाजपा नेता मस्‍तराम घोषी का कहना है कि उनके भतीजों पर भाजपा के ही एक व‍िधायक की शह पर गलत कार्रवाई की जा रही है।

CA family assault

पुल‍िस में दर्ज कराई गई श‍िकायत के अनुसार शहर के जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट पीसी नायक बीते रोज अपने पर‍िवार के साथ शहर के कनेरादेव स्‍थ‍ित हेर‍िटेज होटल में पर‍िवार के साथ जा रहे थे। कनेरादेव इलाके में भाजपा नेता मस्‍तराम घोषी के घर के पास स्‍थ‍ित पुलि‍या के पास बीच सडक पर मस्‍तराम घोषी के भाई गोलू घोषी, भतीजा नीरज घोषी व अन्‍य युवक मोटर साइकलें खडी क‍िए थे। , उनसे रास्‍ता देने और बाइक क‍िनारे करने बोला तो गाली गलौज पर अमादा हो गए, अभद्रता करने लगे। मामूली व‍िवाद के बाद जैन पर‍िवार होटल पहुंच गया। यहां पीछे पीछे बदमाश बाइकों से होटल पहुंच गए और पार्किंग में पीसी नायक जैन की प‍िटाई कर दी। बीच बचाव में आई मह‍िलाओं से धक्‍कामुक्‍की और छेडखानी करने लगे। अन्‍य पर‍िजन से भी जमकर मारपीट कर दी। मौके पर होटल में मौजूद अन्‍य लोगों ने पुल‍िस को सूचना दी थी। कुछ समय बाद पुल‍िस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली, बाद में पीड‍ितों ने थाने पहुंचकर एफआईआर कराई।

मस्‍तराम एसपी आफ‍िस में, इधर भाई भतीजों का जुलूस न‍िकल गया

भाजपा नेता और मुख्‍य आरोपी के भाई व चाचा मस्‍तराम घोषी अपने साथ‍ियों के बाद पुल‍िस की कार्रवाई के ख‍िलाफ ज्ञापन देने एसपी ऑफ‍िस पहुंचे थे, वे उधर आवेदन दे रहे कि पुल‍िस गलत कार्रवाई कर रही है, मामले को गलत तरीके से पेश क‍िया जा रहा है, इधर पुल‍िस ने उसके भाई व भतीजों अरेस्‍ट कर उनका पैदल जुलूस न‍िकाल द‍िया, ताक‍ि अन्‍य अपराध‍ियों को सबक म‍िल सके।

मारपीट व छेडखानी करने वाले ग‍िरफ्तार हो गए हैं
पीड‍ित पक्ष ने कनेरा देव में सडक पर व होटल की पार्किंग में मारपीट करने और छेडछाड की श‍िकायत की थी। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला दर्ज कर आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
सतीष स‍िंह थाना प्रभारी, मोतीनगर सागर

आरोप-
सारे मामले में भाजपा नेता और कॉलोनाइजर मस्‍तराम घोषी का कहना है कि उनके भाई व भतीजों ने जैन पर‍िवार से मारपीट जरूर की है, इसके ल‍िए वे शर्मंिदा हैं, लेक‍िन उनके पर‍िवार के क‍िसी भी सदस्‍य ने क‍िसी भी महिला से कोई छेडखानी नहीं की है। यह सारा मामला भाजपा के ही एक विधायक की शह पर झूठा बनाया गया है। इसको लेकर उन्‍होंने संगठन स्‍तर पर भी श‍िकायत दर्ज कराई है। विधायक के कहने पर ही इस तरह का केस बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+