Sagar: हैदराबाद की 'हुसैन सागर' से सुंदर होगी 'लाखा बंजारा झील', साइंस-हर्बल, नवग्रह गार्डन भी होंगे
Sagar Lakha Banjara Jheel : सागर की लाखा बंजारा झील चंद महीनों में हैदराबाद की हुसैन सागर झील की तर्ज पर सुंदर और आकर्षक दिखेगी। दरअसल स्मार्ट सिटी झील सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट के तहत काम कर ही है। झील के चारों तरफ लोगों को कदम-कदम पर सुविधाएं, सुंदरता और भव्यता नजर आएगी। यहां साइंस गार्डन, हर्बल गार्डन से लेकर योगाडेक, बोटजैटी, म्युजिकल फाउंटेन लगाए जा रहे हैं।

स्मार्ट सिटी सागर के चेयरमेन व कलेक्टर दीपक आर्य ने कंपनी के कार्यकारी निदेशक चंद्र शेखर शुक्ला व प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों और अनुबंधित कंपनी के साथ बैठक कर रिजूवनेशन एंड लेक फ्रंट डेवलपमेंट परियोजना के कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया। उन्होंने झील सौंदर्यीकरण कार्यों के प्रस्तुत किए गए प्रेजेंटेशन की विस्तार से समीक्षा करते हुए झील के सभी शेष कार्य 15 अगस्त के पहले पूरे करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा की झील सौंदर्यीकरण का प्रत्येक एलीमेंट चाहे वह प्लांट्स हो, घास हो, चाइल्ड प्ले इक्विपमेंट्स हों, स्ट्रीट फर्नीचर हो, फाउंटेंन आदि सहित जो भी प्रीकास्ट या रेडीमेड मटेरियल है उसे तत्काल परियोजना स्थल पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा की झील के पाथ-वे के समानन्तर विभिन्न स्थलों पर प्लान किए गए प्लांटेशन व पार्को हेतु मिट्टी खाद आदि डालकर बेड बनाने का कार्य तत्काल करें और सिलेक्शन वन ग्रास एवं डिजाइन अनुसार आवश्यक पौधों का स्टॉक परियोजना स्थल पर करें। बेड बनने के बाद झील के चारों ओर एक साथ प्लांटेशन करें।
हर्बल गार्डन, फ्रूट गार्डन रॉक गार्डन में सुंदर लाइटिंग होगी
मॉडर्न गार्डनो में व्यवस्थित प्लांटर्स बनाकर 10 फ़ीट से अधिक ऊचाई वाले सुंदर पेड़ों का प्लांटेशन करें। हर्बल गार्डन, फ्रूट गार्डन व्यवस्थित बनाएं। रॉक गार्डन में सुंदर लाइटिंग व व्यवस्थित सिटिंग एरिया तैयार करें। पाथ-वे किनारे लगाए जाने वाले बोलार्ड व अन्य लाइटिंग के लिए केबलिंग करें। उन्होंने कहा की घाटों के किनारे स्टोन जाली लगाकर सुरक्षित बनाएं। स्ट्रीट लाईट के शेष पोल लगाकर रोशनी का प्रबंध पूरा करें। एलीवेटेड कॉरिडोर सहित झील किनारे मंदिरों व ऐतिहासिक स्थलों को एक थीम में फसाड लाइटिंग कर सुंदर बनाएं। ओपन ऐयर थिएटर, फ़ूड प्लाजा सहित झील के चारों ओर जिन स्थलों पर ग्रेनाइट फ्लोरिंग प्रस्तावित है वहां एक थीम में ही सुंदर ग्रेनाइट वर्क कराएं।
गणेशघाट-चकराघाट के बीच बनेगी नवग्रह वाटिका
गणेशघाट से चकराघाट तक लगभग 400 मीटर के बनाएं जा रहे एक घाट के पास उपलब्ध जगह पर रिचुअल टेंक का निर्माण व नवग्रहों से जुड़े पौधे लगाकर नवग्रह वाटिका का निर्माण किया जाएगा। गौघाट के पास उपलब्ध स्थल पर साइंस गार्डन का निर्माण किया जाएगा इस साइंस गार्डन में विभिन्न साइंस गतिविधियों से जुड़े यन्त्रों के प्रारूप व अन्य सामग्री इनस्टॉल की जाएगी। जो की आगनतुकों को विज्ञान से परिचित कराएंगे। मंदिर के पास ही योगाडेक का निर्माण होगा जो आस्था के साथ नागरिकों को धार्मिक महत्त्व और मेडिटेशन की सुविधा प्रदान करेगा।
यहां बनेंगी बोटजैटी
नजरबाग़ पैलेस व संजय ड्राइव आर्मी ऐरिया के पास बोटजैटी के लिए घाट निर्माण किया गया है। इस पर प्रीकास्ट बोटजैटी लगाई जाना है। बस स्टैंड व चैतन्य हॉस्पिटल के पास सुंदर माउन्ट तैयार कर घास व हर्बल से सुसज्जित किया जायेगा। बच्चों के खेलने के लिए ग्रिल व जाली आदि लगाकर सुरक्षित प्ले ऐरिया स्लाइड्स, झूले आदि अन्य उपकरणों सहित बनाएं जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications