MP: किन्नर ने किया कन्यादान, गरीब की बेटी को गोद लेकर शादी कराई, खर्च उठाया

सागर के बिलहरा में किन्नर गोलू ने दरियादिली का मामला सामने आया है। उन्होंने एक गरीब की मजबूरी को समझकर उसकी बेटी को गोद लेकर उसका विवाह कराया है। उन्हें खुद कन्यादान किया और शादी का खर्चा उठाया।

sagar किन्नर ने किया कन्यादान, गरीब की बेटी को गोद लेकर शादी कराई

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक किन्नर की दरियादिली को खूब सराहा जा रहा है। दरअसल किन्नर गोलू एक परिवार में बधाई मांगने गए थे। इस दौरान उनको पता चला कि घर में जवान बेटी है और पिता गरीबी के कारण उसकी शादी नहीं कर पा रहे हैं। किन्नर ने बेटी के विवाह में मदद तो की ही, शादी का पूरा खर्च उठाया और बेटी को गोद लेकर उसका कन्यादान भी किया।

सागर के बिलहरा निवासी नन्दू अहिरवार की बेटी दीप्ती बड़ी हुई तो उसके विवाह की चिंता सताने लगी। नन्दू की इच्छा थी कि वह बेटी का विवाह सम्मेलन के बजाय घर से करे और धूमधाम से बेटी को विदा करे, लेकिन उसकी माली हालत ऐसी नहीं थी कि वह ऐसा कर सके। एक दिन उसके घर बधाई लेने के लिए इलाके की किन्नर गोलू दीदी आई थी। जब किन्नर गोलू को नन्दू की परेशानी और बेटी की जानकारी लगी तो उसने बेटी दीप्ती को गोद लेने का निर्णय ​किया। नन्दू से बात कर उसके मनमाफिक रिश्ता तय कराया। फिर धूमधाम से दीप्ती की शादी कराई। इतना ही नहीं गोलू किन्नर ने अपनी गोद ली बेटी के पिता का फर्ज निभाते हुए उसका पाणिग्रहण संस्कार कराया तथा कन्यादान भी लिया।

Recommended Video

    Vrindavan: Kinnar Mahamandaleshwar Hemangi sakhi ने सुनाई भागवत कथा | वनइंडिया हिंदी *Shorts

    शादी का खर्चा उठाया, कोई कमी नहीं रहने दी
    गोलू किन्नर न नंदू की बेटी दीप्ती को अपनी बेटी मानकर शादी धूमधाम से कराई, कहीं कोई कमी नहीं रहने थी। नन्दू ने भी अपनी ​हैसियत और क्षमता के अनुसार शादी में खर्चा किया है। गोलू किन्नर ने बताया कि वह नन्दू के घर बधाई लेते जाती रही है। एक दिन नन्दू की बेटी की शादी और खर्चे की समस्या पता चली तो मदद करने का फैसला लिया। गोलू के अनुसार यह सौभाग्य है कि बेटी का कन्यादान करने का सौभाग्य मिला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+