भारतीय सेना की अलवर में आयोजित कुश्ती में सागर के प्रवीण ने झटका गोल्ड मेडल
सागर के प्रवीण यादव ने भारतीय सेना द्वारा अलवर में आयोजित कुश्ती में नाम रोशन किया है। उन्होंने चार राउंड के कड़े मुकाबले में हरियाणा के पहलवान को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया है।

राजस्थान के अलवर में आयोजित हुई भारतीय सेना की कुश्ती में स्पर्धा में सागर के प्रवीण यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। पहलवान प्रवीण ने लगातार चार राउंड में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला हरियाणा के पहलवान आकाश से हुआ। प्रवीण यादव ने आकाश को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
दरअसल भारतीय सेना गेम्स एक्टिविटी के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित करती है। इसी क्रम में बीते दिनों राजस्थान के अलवर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इसमें मप्र के सागर जिले के आर्मी की तरफ से प्रतियोगिता में शामिल हुए पहलवान प्रवीण यादव ने कड़े मुकाबले में हरियाणा के पहलवान को चार राउंड में चित कर स्वर्ण पदक झटक कर सागर का नाम रोशन किया है।
प्रवीण की इस उपलब्धि पर सागर जिला कुश्ती संघ सागर, क्रीड़ा भारती सागर के सभी पदाधिकारियों एवं कुश्ती जगत के उस्ताद, खलीफाओं ने बधाई दी हैं। कुश्ती प्रशिक्षक मनीष यादव ने बताया कि इस सफलता का श्रेय प्रवीण यादव की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के परिश्रम को जाता है।












Click it and Unblock the Notifications