Holi 2023: आईजी और एसपी के ढोल की थाप पर नाचे पुलिसकर्मी, जमकर उड़ा गुलाल
सागर में पुलिस की होली के दौरान वर्दीवालों ने जमकर मस्ती करते हुए खूब रंग-गुलाल उड़ाया। होली की मस्ती में आईजी, डीआईजी और एसपी सहित सारे पुलिकर्मियों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया और जमकर मस्ती करते नजर आए।

Holi 2023: होली के त्योहार पर करीब 72 घंटे लगातार ड्यूटी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। पुलिस लाइन में खेली गई होली के दौरान आईजी अनुराग कुमार और एसपी तरूण नायक ढोल बजाते हुए नजर आए। वहीं ढोल की थाप पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया।

Recommended Video
मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस लाइन में पुलिस विभाग की होली का आयोजन किया गया था। इस सागर संभाग के आईजी अनुराग एवं डीआईजी सह पुलिस अधीक्षक तरूण नायक और कलेक्टर भी आयोजन में शामिल हुए। होली की मस्ती के आलम में अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने खूब हो ली खेली। दौरान कोई गुलाल उड़ा रहा था तो कोई पानी फेंकने में लगा था। होली के उत्सव का उत्साह पुलिसकर्मियों में अलग ही नजर आ रहा था। जिलेभर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी होली उत्सव में शामिल हुए। एक-दूसरे को गुलाल लगाई और बधाई दी। गौरतलब है कि होली के पर्व को लेकर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होलिका दहन के दिन से ही सुरक्षा में तैनात थे।

धुलेंडी का पर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के बाद भाई दूज के दिन पुलिस लाइन में पुलिस होली का आयोजन किया गया। इस दौरान सागर रेंज आईजी अनुराग, एसपी तरुण नायक, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, एडिशनल एसपी बीना ज्योति ठाकुर समेत जिलेभर के एसडीओपी, थाना प्रभारी और जवान शामिल हुए। पुलिस लाइन में होली खेलने का यह आयोजन करीब दो से तीन घंटे तक चला। पुलिस कर्मी होली गीतों पर खूब नाचे और गुलाल व रंग उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications