Sagar: दिग्विजय सिंह बोले: I don't care, ऐसी 10 FIR होती रहती हैं, जानिए कांग्रेस लीडर ऐसा क्यों बोले?
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर दमोह जिले में ट्वीट कर झूठी व भ्रामक जानकारी देने के आरोप में बजरंग दल व हिन्दू संगठनों ने FIR दर्ज कराई है। इधर दिग्विजय सिंह बुधवार शाम को सागर जिले के खुरई नौनागिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा, ऐसी 10 एफआईआर होती हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैंने डीजीपी को सूचना देने के लिए यह ट्वीट किया था। मैंने क्या गलती की थी?

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार दोपहर बाद सागर जिले की खुरई विधानसभा के बरोदिया नौनागिर गांव पहुंचे थे। यहां वे दलित हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। यहां मीडिया ने जब दमोह में उन पर कुंडलपुर मामले में ट्वीट करने के बाद हुई एफआईआर को लेकर सवाल किया गया था। दिग्विजय सिंह बेबाकी से बोले, मुझे सूचना मिली, मैंने ट्वीट के माध्यम से डीजीपी को सूचना दी थी, इसमें मैंने क्या गलत किया? एफआईआर पर उनका कहना था, मैं परवाह नहीं करता ऐसी 10 एफआईआर होती रहती हैं।
यह है पूरा मामला
दरअसल 4 दिन पहले दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर दमोह जिले के जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में बजरंग दल व हिन्दू संगठनों द्वारा शिवलिंग रखकर महौल खराब करने का आरोप लगाते हुए जानकारी दी थी। इसमें सीएम और डीजीपी को टैग किया गया था। इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने जानकारी ली तो यह जानकारी गलत निकली। बीती शाम बजरंग दल और हिन्दू संगठनों की शिकायतों पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसी के बाद बरोदिया सागर में दिग्विजय सिंह मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications