MP Sagar के बंडा में मकान के गेट को लेकर दो परिवारों में विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बंडा के निमोन गांव में दो परिवारों में आपस में विवाद हो गया। जिसके चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। घटना में कुछ लोगों को गंभीर चोटे पहुंची, जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने हमलवार परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया हैं। एसडीओपी शिखा सोनी के मुताबिक गांव में लोधी परिवार रहते हैं। दो परिवारों के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

 mp-sagar-banda-young-man-murder-case

बताया गया कि गांव में ही सरकारी योजना के तहत पूरन लोधी का परिवार ने घर बनवाया था। जिसमें गेट लगाने को लेकर उनके रिश्तेदार से विवाद हुआ। एक साल पहले किसी तरह विवाद शांत हो गया था। लेकिन फिर पुरानी बातों को लेकर पूरन के बेटे अरविंद से दूसरा पक्ष उलझ गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने अरविंद को घेरकर लाठी-डंडो से पीटा। लहुलुहान हालत में अरविंद को घर वाले इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के कुछ घंटो बाद उसकी मौत हो गई। घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कारवाई के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संवाद सूत्र- ब्रजेश राजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+