Dhirendra Shastri महेंद्र सिंह धोनी के फैन, क्रिकेट के हैं दीवाने, कथा के बाद रोज खेलते हैं क्रिकेट
बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री को क्रिकेट का दीवानगी की हद तक शौक है। वे रोजाना सुबह एक से दो घंटे क्रिकेट खेलते हैं। जब वे बल्ला घुमाते हैं तो चौके-छक्के की बरसात होती है। वे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैन भी हैं।

बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री क्रिकेट के दीवाने भी है। उनकी दीवानगी दिख भी जाती है। उनको क्रिकेट खेलने का शौक है। अपने कथा दरबारों से समय निकालकर बैट बाल लेकर बच्चों के साथ खेलने लगते हैं और चौके छक्के भी जड़ते है। मध्यप्रदेश में सागर के जैसीनगर में तीन दिन की कथा करने के दौरान दो दिन उन्होंने सुबह-सुबह क्रिकेट भी खेला। एक पारी में उन्होंने 16 चौके और 19 छक्के भी जड़ दिए। कथा के आखिरी दिन सुबह मैच के बाद उन्होंने गांव के लड़को को आटोग्राफ भी दिए। एक लड़के को क्रिकेट के बैट और बाल पर आटोग्राफ दिया। बल्ले पर तारीख के साथ उन्होंने लिखा बागेश्वरधाम।

कभी-कभी तो रात को 3-4 बजे भी क्रिकेट खेलने लगते हैं
धीरेंद्र शास्त्री की दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। वे कथा के बाद रात में प्रश्नोत्तरी शिविर भी लगाते हैं। बहुत कम समय के लिए सोते हैं। क्रिकेट उनका शौक भी है और फिट रहने का व्यायाम भी है। वे कभी-कभी कथा और शिविर के बाद रात में 3 से 4 बजे के बीच बल्ला उठाकर शिष्यों और कथा यजमान या व्यवस्था में लगे युवाओं के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर देते हैं। सागर के जैसीनगर में श्री हनुमंत कथा के दौरान संत निवास के पास परिसर के खुले मैदान में उन्होंने तीन में से दो दिन उन्होंने खूब क्रिकेट खेला। स्टंप की जगह कुर्सी रखकर एक घंटे तक चौके-छक्के लगाए। बता दें कि देश में जहां भी उनकी कथा होती है, आयोजक उनके क्रिकेट खेलने की व्यवस्था भी करते हैं।
Recommended Video
महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं, बचपन से क्रिकेट का शौक है
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नजदीक से जानने वालों का कहना है कि उन्हें बचपन से क्रिकेट का शौक है। वे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के बहुत बड़े फैन हैं। कथाओं और दिव्य दरबार की व्यवस्तता के बीच वे बहुत कम समय की नींद लेते हैं। 24 घंटे में महज 3 से 5 घंटे सोते हैं। उन्होंने बचपन में गली में क्रिकेट भी खेला है। वे शौक के साथ-साथ क्रिकेट के माध्यम से व्यायाम भी कर लेते हैं। पूर्व में मीडिया साक्षात्कार के दौरान वे खुद को महेंद्र सिंह धोनी का फैन भी बता चुके हैं। चंद महीनों पहले छतरपुर में विधायक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान भी उनका क्रिकेटर वाला लुक सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications