Damoh: शादी में आशीर्वाद देने पहुंच गया नाग-नागिन का जोड़ा, फिर जो हुआ...
दमोह जिले के रसीलपुर में एक विवाह समारोह चल रहा था, इसी दौरान काले कोबरा नाग का एक जोड़ा फन फैलाए पंडाल के बीचों-बीच पहुंच गया। कुंडली मारे बैठे सर्पों को देखकर सब सिहर उठे, नागिन तो चली गई, लेकिन नागराज वहीं जमे रहे।

जरा सोचिए विवाह के पंडाल में शहनाई की धुन पर फन फैलाए नाचते, झूमते हुए नाग-नागिन का जोड़ा पहुंच जाए तो घराती-बरातियों का क्या हाल होगा? दमोह के रसीलपुर इलाके में भी बीते रात एक विवाह समारोह में ऐसा ही नजारा देखकर लोग दंग रह गए।
हटा ब्लॉक के रसीलपुर गांव में बीती रात एक रजक परिवार में धूमधाम से शादी समारोह चल रहा था, मेहमान वरमाला में व्यस्त थे, घराती-बराती दोनों विवाह के उल्लास में तालियां बजा रहे थे, इसी दौरान शहनाई की आवाज सुनकर नाग-नागिन का एक जोड़ा पंडाल के अंदर आ गया। करीब 5-5 फीट के काले नागों का जोड़ा देखकर लोग दहशत में आ गए और कुर्सियां छोड़कर पंडाल में भगदड़ मच गई। जोड़ा बड़े आराम से पंडाल में कुंडली मारे दूल्हा-दुल्हन की तरफ निहारने लगा। थोड़ी देर में नागिन सरसराते हुए पंडाल से बाहर निकल गई और आंखों से ओझल हो गई, लेकिन नागराज कुंडली मारे फन फैलाए वहीं पंडाल में डटे रहे। जब काफी देर बाद नाग नहीं गया तो रात में ही सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया, उसने बड़े आराम से करीब 5 मिनट की मशक्कत के बाद नागराज का रेस्क्यू कर उन्हें एक डिब्बे में बंद कर दिया गया।
Recommended Video
रातभर दहशत में रहे लोग, नागिन वापस न आए
नागराज को डिब्बे में कैद हो गए थे, लेकिन शादी में आए बाराती, परिजन और दुल्हन पक्ष के लोग इस डर में रातभर आजू-बाजू व आसपास नजर दौड़ाए रहे कि कहीं नाग को तलाशते हुए नागिन दोबारा वापस न आ जाए। जब सुबह हुई और उजाला हो गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications