Sagar News: लोकायुक्त को देख सचिव ने जमीन पर फैंक दिए रुपए, फिर भी रंगे हाथ पकड़ा गया
सागर लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान एक पंचायत सचिव कपिलधारा कुंए की किस्त की राशि खाते में डलवाने के एवज में 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप हो गया। उसकी जेब से रिश्वत के पाउडर लगे नोट भी निकले। बंडा जनपद के अधीन आने वाले पंटकुई हनौता गांव पंचायत कार्यालय में यह कार्रवाई की गई थी। शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त को बताया था कि उसकी मां के नाम पर कूप की राशि स्वीकृत हुई है, जिसकी किस्त खाते में डालने के लिए सचिव रिश्वत मांग रहा है।

लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बंडा जनपद की पटकुई हनौता पंचायत का सचिव देवी सिंह पिता पूरनलाला यादव कपिल धारा कुएं की किस्त के एवज में शिकायतकर्ता चंद्रकुमार अहिरवार से 5 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। चंद्रकुमार की शिकायत के बाद रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्यों के बाद र्टेपिंग की प्लानिंग की गई थी।
पंचायत कार्यालय में ही रश्वित लेते गिरफ्तार
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार फरियादी चंद्रकुमार को 3 हजार रुपए लेकर भ्रष्ट सचिव देवी सिंह यादव के पास भेजा गया था। जैसे ही पैसों का लेनदेन हुआ और इशारा मिला टीम ने छापामार दिया। सचिव के जेब से लोकायुक्त द्वारा दिए गए रिश्वत के रुपए भी बरामद हुए।












Click it and Unblock the Notifications