Damoh news: जिस नौशाद पर थी नारी सम्मान की जिम्मेदारी, उसी पर लगा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

दमोह में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की बात लिखी हुई है, तो वहीं इस पोस्टर में कांग्रेस नेता नौशाद का फोटो भी लगा हुआ है।

damoh

Recommended Video

      रोहतास: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली लाठी- डंडे, 3 लोगों की हालत गंभीर

      मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कांग्रेस नेता पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है, जहां कांग्रेस नेता पर लगे आरोप के बाद अब सियासत का सिलसिला भी तेज हो चला है, जहां बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। उधर, सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की बात लिखी हुई है, तो वहीं इस पोस्टर में कांग्रेस नेता नौशाद का फोटो भी लगा हुआ है। साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के फोटो भी इस पोस्टर पर नजर आ रहे हैं, जिसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस, बीजेपी के निशाने पर आ गई है।

      कुछ ऐसा है मामला

      दरअसल, दमोह की रहने वाली नाबालिग लड़की ने कांग्रेस नेता नौशाद पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। लड़की ने नौशाद पर आरोप लगाया है कि जब वह अस्पताल जा रही थी तभी नौशाद उसका पीछा करने लगा और अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही नौशाद ने लड़की को अभद्र इशारा करते हुए स्कूटी पर बैठने के लिए परेशान किया। नौशाद की हरकतों से नाबालिक सहम गई, इसके बाद नाबालिग ने नौशाद की शिकायत आसपास खड़े लोगों से की थी। वहीं आसपास खड़े लोगों ने नौशाद को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस ने नाबालिग युवती की शिकायत पर नौशाद के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

      BJP ने लगाए आरोप

      घटनाक्रम के सामने आने के बाद बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। साथ ही बीजेपी का आरोप है कि जिस कांग्रेस नेता पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का करीबी है। इतना ही नहीं बीजेपी ने आरोपी के कई सारे फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिसमें आरोपी कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ नजर आ रहा है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां लगातार पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि, आरोपी नौशाद कांग्रेस विधायक का भी करीबी है।

      ये भी पढ़े- Love marriage के बाद सुहागरात से पहले ही छोड़ गई दुल्हनिया, नाराज दूल्हे ने उठाया गलत कदम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+