MP: तेंदूखेड़ा में कांग्रेस ने बनवाया जनपद अध्‍यक्ष, आधी रात को भाजपा की गोदी में जा बैठे

सागर, 30 जुलाई। मप्र के दमोह में जनपद चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत तो हास‍िल हुए, लेक‍िन वह कुछ घंटों के ल‍िए ही रही। ज‍िले की तेंदूखेड़ा जनपद पर कांग्रेस ने अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष को बैठाया था। कांग्रेस से जीतने के बाद महज ही कुछ घंटों में अध्‍यक्ष, उपाध्‍यक्ष और सदस्‍यों ने भाजपा का दामन थाम ल‍िया। PWD मंत्री गोपाल भार्गव की इसमें अहम भूम‍िका बताई जा रही है। जबक‍ि पाला बदलने वाले अध्‍यक्ष के भाई इसके पीछे रात में भाई को जबरन गढ़ाकोटा ले जाने और डराने-धमकाने की बात कह रहे हैं।

 कांग्रेस के तेंदूखेडा जनपद अध्‍यक्ष, चंद घंटों में भाजपा की गोदी में जा बैठे

दमोह ज‍िले में कांग्रेस ने केवल तेंदूखेड़ा जनपद में तुलाराम यादव को अध्‍यक्ष बनाया था, लेक‍िन वह भी 24 घंटे नहीं ट‍िक सका। देर रात गढ़ाकोटा पहुंचकर मंत्री भार्गव के न‍िवास पर भाजपा की सदस्‍यता ले ली। दरअसल पूरा राजनीत‍िक गण‍ित नवन‍िर्वाच‍ित अध्‍यक्ष के बहनोई और PWD मंत्री गोपाल भार्गव कैंप में ल‍िखी गई थी। इधर कांग्रेस ने जीत का जश्‍न मनाया था, रात में पूरा गेम प्‍लान बदल द‍िया गया और नव न‍िर्वाच‍ित जनपद पंचायत की पर‍िषद भाजपा की गोदी में जा बैठी। कांग्रेस से पूर्व व‍िधायक प्रताप स‍िंह आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा ने सत्‍ता की धौंस और लालच देकर तुलाराम को सदस्‍यता द‍िलाई है।

कांग्रेस की जीत, बधाई कुछ घंटो तक ही बरकरार रह सकीं
मप्र के दमोह ज‍िले में दो द‍िन पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में तेंदूखेड़ा में कांग्रेस की सरकार बनी थी। कांग्रेस ने खुशी मनाई, जुलूस न‍िकाला, बधाईयां और शुभकामनाएं भी लीं, लेकिन कुछ ही घंटों में वह सरकार पलट गई और भगवा रंग में रंग गई। दरअसल तेंदूखेड़ा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जाहर सिंह को हराकर जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित तुलाराम यादव ने व‍िजय हास‍िल की थी। रात के अंधेरे में उन्‍हें बुलाया और वे सीधे गढ़ाकोटापहुंच गए, जहां भाजपा की सदस्‍यता ले डाली। उनके अलावा जनपद उपाध्‍यक्ष पूरन स‍िंह परस्‍ते एवं सभी जनपद सदस्‍य भी पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित निवास पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री भार्गव ने भगवा गमछा एवं भगवा टोपी पहनाकर सभी का भाजपा में स्वागत किया। जानकारी बताते हैं कि भाजपा ने यह रणनीत‍ि पहले ही बना ली थी। इस काम के लिए तुलाराम यादव के बहनोई ने अहम रोल अदा क‍िया है। जो जनपद अध्यक्ष पर दबाव डालकर गढाकोटा ले गए।

जनपद अध्‍यक्ष के भाई का आरोप, दबाव डाला गया
सारे मामले में जनपद अध्‍यक्ष तुलाराम यादव के भाई नोनेलाल यादव का आरोप है कि रात में कुछ लोग उनके घर आए थे। मेरे भाई को घर से बाहर ले गए। जब काफी देर तक नहीं लौटे तो हमने फोन लगाया। पता चला कि उन्‍हें जबरन गढ़ाकोटा ले जाकर भाजपा की सदस्‍यता द‍िलाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+