CM Shivraj की बड़ी घोषणा, भोपाल, बीना-खुरई, सागर इंडस्ट्रियल कॉरीडोर बनेगा, खुरई में सौगातों की झड़ी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में नए इंडस्ट्रियल कॉरीडोर को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि भोपाल, बीना, खुरई से सागर मार्ग इंडस्ट्रियल कॉरीडोर होगा। वे सागर जिले की खुरई विधानसभा में बोल रहे थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उनके सामने जो भी डिमांड रखीं, उन्होंने सबको स्वीकृति प्रदान कर दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भोपाल, बीना, खुरई और सागर मार्ग प्रदेश का नया इंडस्ट्रियल कॉरीडोर होगा। बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल हब बनने के बाद यह इलाका अद्यौगिक क्षेत्र होगा। नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह की डिमांड पर उन्होंने खुरई के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में इकलौती खुरई विधानसभा है जहां सबसे ज्यादा विकास के काम हुए हैं।
Recommended Video

सीएम ने कहा कि मप्र में खुरई विधानसभा में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई विधानसभा नहीं है, जहां इतने विकास के काम हुए हों...उन्होंने इसके बाद सागर जिले की इस खुरई विधानसभा में सौगातों की झड़ी लगा दी। दरअसल नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खुरई में जन आशीर्वाद यात्रा के लिए पहुंचे सीएम से मंत्री सिंह ने दर्जनों मांगे रखी थीं। सीएम ने भी दिल खोल कर लगभग सभी मांगों को स्वीकृति दे दी।
जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में खुरई की जनता ने पलक पांवड़े बिछा दिए। इतिहास की सबसे बड़ी रैली निकली और ऐतिहासिक जनसभा हुई। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के मांगपत्र पर बरोदिया कलां में लॉ कॉलेज, खुरई सिविल अस्पताल का 150 बिस्तरों वाले अस्पताल में उन्नयन, बांदरी में आईटीआई खोलने, रजवांस में 132 केवीए विद्युत सबस्टेशन की स्थापना करने की घोषणाएं की हैं।
उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने I.N.D.I.A गठबंधन को बताया ठगबंधन, खुरई में बोले इन्हें भारत से चिढ़
भोपाल, बीना-खुरई, सागर होगा इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की घोषणा
सीएम शिवराज ने भोपाल, बीना, खुरई, सागर मार्ग को औद्योगिक कारीडोर के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोपाल,बीना, खुरई से सागर तक के मार्ग को मैंने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर घोषित कर दिया है। इस मार्ग की पूरी सरकारी भूमि को औद्योगिक उपयोग के लिए रिजर्व कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मंच से खुरई के उद्योगपतियों और युवाओं से आह्वान किया कि अब आपके उठ खड़े होने का समय आ गया है। आगे आकर उद्योग लगाइए और युवाओं को मैं लोन की सुविधा दूंगा ताकि वे भी अपने उद्योग, कारखाने, फैक्ट्री शुरू कर सकें। उन्होंने भानगढ़ में कालेज खोलने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications