Sagar News: कांग्रेस भाग गई, साइकिल पंचर हो गई, बुंदेलखंड की धरती तो वीर-महावीरों की धरती है- CM मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़कर चुनाव से बाहर हो गई है। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं तक ने अपनी पारंपरिक सीटें बदल ली हैं। अब कांग्रेसियों को सपने भी आ रहे हैं। इस समय पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है मोदी, मोदी, मोदी का। हर तरफ भारतीय जनता पार्टी का माहौल है। भाजपा का परिवार भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

भाजपा में आने वाले लोग दूध में शक्कर की तरह मिलते जा रहे हैं। हम तो श्रीराम और श्रीकृष्ण की संस्कृति वाले लोग हैं। इस बार सभी को मिलकर एक ही संकल्प लेना है कि जिस तरह से वर्ष 2014 में 27 सीटें, वर्ष 2019 में 28 सीटें जीती थीं, इस बार सभी 29 सीटों पर विजय प्राप्त करना है। इस बार छिंदवाड़ा भी भाजपा की झोली में आएगी। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही।

CM Mohan Yadav participated in the nomination rally and road show of Sagar Bhind Lok Sabha candidates

बुंदेलखंड की धरती तो वीर-महावीरों की धरती है-डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती तो वीर-महावीर और स्वाभिमानी लोगों की धरती है। ऐसे बहादुर जवानों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। यहां पर महाराज छत्रसाल जैसे योद्धाओं ने जन्म लिया, जिनका पराक्रम अपार था। वे मुगलों से भी नहीं डरे और उनका डटकर मुकाबला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, भाजपा की सेना तैयार है, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस मैदान छोड़कर हट चुकी है। इस समय चारों तरफ देश में एक ही नारा गूंज रहा है मोदी। हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि देश के 100 करोड़ मतदाताओं का अपार स्नेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा को मिल रहा है। हम सबके रोम-रोम में भारत माता का नारा गूंज रहा है।

CM Mohan Yadav participated in the nomination rally and road show of Sagar Bhind Lok Sabha candidates

नहीं आएगी विकास की कोई भी कमी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड, खजुराहो सहित प्रदेश भर में विकास के कार्यों की कोई कमी नहीं आएगी। खजुराहो में रेल लाइन भी लेकर आएंगे। अब प्रदेश के लिए रेलवे का बजट भी 15 हजार करोड़ रूपए कर दिया गया है। बंदेलखंड के किसानों और यहां पर पानी की समस्या को खत्म करने के लिए 45 हजार करोड़ से केन-बेतवा प्रोजेक्ट चल रहा है। इसका बहुत बड़ा लाभ बुंदेलखंड की धरती को मिला है। यहां के एक-एक घर को पीने का पानी, किसानों को सिंचाई के लिए पानी सहित बेरोजगारी की समस्या को खत्म किया जाएगा। पन्ना के अंदर मेडिकल कॉलेज बनेगा। जरूरत पड़ने पर सरकार मरीजों को एयर एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश-प्रदेश की सरकार ने विकास के कार्यों का इतिहास बनाया है। गरीबों को पक्के आवास दिए हैं, माताओं-बहनों को गैस सिलेंडर दिए हैं, बहनों को लाडली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा अपने हर संकल्प को पूरा करेगी।

भाजपा तो कार्यकर्ताओं के लिए जानी जाती है

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि BJP तो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा तो कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए ही विश्व में जानी जाती है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम है, वह पार्टी की रीढ़ है। भाजपा की रीति-नीति ही ऐसी है कि लगातार हमारा परिवार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के हमारे साथी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

CM Mohan Yadav participated in the nomination rally and road show of Sagar Bhind Lok Sabha candidates

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ता को कहां से कहां पहुंचा देती है इसके कई उदाहरण हैं। चाहे देश के प्रधानमंत्री हों, मुख्यमंत्री हों या अन्य कोई पार्टी पदाधिकारी, सभी एक छोटे से कार्यकर्ता के बाद यहां तक पहुंचे हैं। हम सब सौभाग्यशाली हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और देश में इतिहास बनता देख रहे हैं। 2014 के बाद से देश-प्रदेश का परिदृश्य बदल गया है। 2014 में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और फिर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर जीत हासिल की। इस बार मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट भी भाजपा जीत रही है।

हम तो राम-कृष्ण की संस्कृति वाले लोग हैं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम तो श्रीराम और श्रीकृष्ण की संस्कृति वाले लोग हैं। कांग्रेस हमेशा से इस संस्कृति की विरोधी रही है, इसलिए कभी भी श्रीराम के मंदिर को बनने में साथ नहीं दिया। हमेशा से विरोध जताया। कांग्रेस की संस्कृति तो विरोध करने वाली संस्कृति ही है। अयोध्या के श्री राम मंदिर में कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से अड़ंगे लगाए। उन्होंने तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी गलत ठहराया, लेकिन देश के हिन्दु-मुसलमान भाइयों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारे आराध्य भगवान श्रीराम अपने गर्भगृह में मुस्कुरा रहे हैं।

ये भारत के मान-सम्मान का चुनाव है- विष्णुदत्त शर्मा

रोड शो के दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सांसद बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। शर्मा ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए, दुनिया में भारत के मान-सम्मान के लिए, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

कांग्रेस भाग गई, साइकिल पंचर हो गई

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई। सपा की साइकिल भी पंचर हो गई। इस लोकसभा क्षेत्र की जनता भाजपा को जिताने के लिए आतुर है। श्री शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए हमें भारतीय जनता पार्टी को जिताना है, इस लोकसभा क्षेत्र में जीत का इतिहास बनाना है, हर बूथ पर कमल खिलाना है। आप सब इसके लिए तैयार हैं, तो दोनों हाथ उठाकर संकल्प लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+